scriptइस तारीख को यहां आएंगे सीएम योगी, करेंगे बड़ी घोषणा, संभावित तिथि का ऐलान होते ही अफसरों में मचा हड़कंप | cm yogi adityanath will visit jhansi on 16th june | Patrika News
झांसी

इस तारीख को यहां आएंगे सीएम योगी, करेंगे बड़ी घोषणा, संभावित तिथि का ऐलान होते ही अफसरों में मचा हड़कंप

-16 जून के बाद कभी भी आ सकते हैं मुख्यमंत्री योगी

झांसीJun 10, 2019 / 05:35 pm

Ruchi Sharma

Cm Yogi Adityanath

Cm Yogi Adityanath

झांसी. प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 16 जून के बाद कभी भी मंडल के जिलों में विकास कार्यों की समीक्षा के लिए आ सकते हैं। यह जानकारी यहां मंडलायुक्त कुमुद लता श्रीवास्तव ने चुनाव के बाद की पहली मंडलीय समीक्षा बैठक में दी। मुख्यमंत्री के दौरे की खबर फैलते ही अफसरों में हड़कंप मच गया। इस बैठक में मंडलायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणाओं के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभाग पूर्ण मनोयोग से कार्यों की प्रगति की स्वयं समीक्षा करें। मंडलायुक्त ने अफसरों से कहा कि मंडल में गौ आश्रयस्थल के निर्माण का कार्य बरसात से पहले ही पूर्ण करा लें। मुख्यमंत्री कान्हा उपवन, गौ आश्रय स्थल का स्थलीय निरीक्षण करें। सभी तैयारियां पूर्ण कर लें। मंडल में 12 जून को स्वच्छता मिशन के अंतर्गत सफाई अभियान चलाया जाए। इस अभियान में पुलिस सहित सभी विभाग शामिल होंगे। सफाई अभियान में प्लास्टिक थैली, थर्माकोल के गिलास और प्लेट आदि को जब्त करते हुए सख्त कार्रवाई करें। मंडलायुक्त ने कहा कि मंडल में लगभग 13 करोड़ 67 लाख का भुगतान पीएफसी की ओर से किसानों का बकाया है। इस कारण स्थिति बेहद खेदजनक है। इसे तत्काल पूर्ण कर लिया जाए।
यह भी पढ़ें

उप चुनाव को लेकर आई बड़ी खबर, यहां से प्रत्याशी उतारना भाजपा के लिए हुआ मुश्किल

इस कार्य को दें प्राथमिकता

मंडलायुक्त कुमुद लता श्रीवास्तव ने विभागवार योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी जिले सफाई अभियान चलाने में ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में सड़क के दोनों ओर खाली प्लाट्स में पड़ी गंदगी और प्लास्टिक कचरा को प्राथमिकता से हटाने का काम करें। डंपिंग ग्राउंड भी आबादी से दूर बनाया जाए। उन्होंने कहा कि प्रगति रिपोर्ट सही ढंग से आनलाइन फीड किया जाए। साथ ही हार्ड कापी से मिलान किया जाए, क्योंकि लगातार जो सूचना प्राप्त हो रही है, वह भिन्न-भिन्न है, जो सही नहीं है।
यह भी पढ़ें

सपा से आई बड़ी खबर, अखिलेश नहीं मुलायाम संभालेंगे कमान, मिलेगा ये पद, शिवपाल को लेकर ऐलान

क्या बारिश आने पर गड्ढा खोदेंगे

वृक्षारोपण की समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त ने लगभग एक दर्जन विभागों को नोटिस दिए जाने के निर्देश दिए, जिनकी लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति शून्य है। उन्होंने फटकारते हुए कहा कि बरसात आने पर गड्ढे खोदेंगे? इस बार 6770306 पौधरोपण किया जाना है। उन्होंने कहा कि अभियान चलाकर गड्ढे खोदन का कार्य शतप्रतिशत पूर्ण किया जाए, ताकि पिछले वर्ष की तरह ही वृक्षारोपण लक्ष्य शतप्रतिशत पूर्ण हो सके।

Home / Jhansi / इस तारीख को यहां आएंगे सीएम योगी, करेंगे बड़ी घोषणा, संभावित तिथि का ऐलान होते ही अफसरों में मचा हड़कंप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो