ये है पूरा मामला घटना के बारे में बताया गया है कि ये मामला जिले के पूंछ थाना क्षेत्र के ग्राम सेसा का है। यहां के रहने वाले रामलखन की 33 साल की पत्नी मौसमी को अचानक पता नहीं ऐसा क्या हुआ कि उसने ये सनसनीखेज वारदात कर डाली। इसमें उसने अपनी ही 3 महीने की मासूम बेटी की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी। साथ ही हत्या के बाद जब मां बेटी के शव को थैले में रखकर बाहर फेंकने जा रही थी, तभी उसकी बड़ी बेटी की नजर उस पर पड़ गई। वह जो थैला लिए थी, उसमें से खून टपक रहा था। यह देखकर उसने तुरंत ही दौड़कर अपने परिवार वालों को बताया। परिवार वालों ने उस महिला से थैला छुड़ा लिया और खोलकर देखा तो आंखें फटी की फटी रह गईं। उस थैले में 3 महीने की मासूम का शव रखा था। इस घटना के बाद से गांव में हड़कम्प मच गया। तुरंत गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने किया अरेस्ट इस मामले में गांव वालों की सूचना पर एसओ रूपकृष्ण त्रिपाठी, एसआई सुशील कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल बना है। पुलिस के मुताबिक, महिला का मानसिक सन्तुलन ठीक नहीं था, इसके चलते उसने घटना को अंजाम दिया। घटना के समय महिला का पति म़जदूरी करने गया था। पुलिस ने पति की तहरीर पर आरोपी मां के खिलाफ धारा 302 के तहत मु़कदमा दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।