scriptसपा में ‘इनको’ मिलने जा रही है बड़ी जिम्मेदारी, चुनाव में लगाएंगे जी-जान | samajwadi party election preparation for loksabha-2019 | Patrika News
झांसी

सपा में ‘इनको’ मिलने जा रही है बड़ी जिम्मेदारी, चुनाव में लगाएंगे जी-जान

सपा में ‘इनको’ मिलने जा रही है बड़ी जिम्मेदारी, चुनाव में लगाएंगे जी-जान

झांसीJul 07, 2018 / 10:04 pm

BK Gupta

samajwadi party election preparation for loksabha-2019

सपा में ‘इनको’ मिलने जा रही है बड़ी जिम्मेदारी, चुनाव में लगाएंगे जी-जान

झांसी। लोकसभा-2019 चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी में जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिलने जा रही है। यही टीम अखिलेश चुनाव में जी-जान लगाएगी। इसके लिए बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय किया जाएगा। कुछ इसी तरह के संकेत यहां समाजवादी पार्टी जिला व महानगर कार्यकारिणी की संयुक्त मासिक बैठक में दिए गए। यह बैठक समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष छत्रपाल सिंह यादव की अध्यक्षता एवं पूर्व मंत्री अजय सूद के मुख्य आतिथ्य में हुई। बैठक में कार्यकर्ताओं को पार्टी को मजबूत करने का पाठ पढ़ाया गया।
बैठक में बताई अखिलेश यादव की मंशा
बैठक में जिलाध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि संगठन ही सर्वोपरि है। संगठन प्रदेश नेतृत्व के दिशा निर्देश पर कार्य करता है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मंशा है कि पार्टी का कार्यकर्ता व पदाधिकारी जमीनी स्तर का होना चाहिए जो गरीब, दलित और पिछड़ों के लिए कार्य कर सकें। उन्होंने कहा कि जो कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर कार्य करेगा उसी को मिलेगा जनसमर्थन। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष मिर्जा करामत बेग ने संगठन को बूथ लेवल पर मजबूत करने का पाठ पढ़ाया। बैठक के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री अजय सूद ने कहा कि प्रदेश में बढ़ रहे अपराधों से जनता त्रस्त है। जनता विकास चाहती है जो वर्तमान सरकार में ढूंढे नहीं मिल रहा है। सपा कार्यकर्ता अखिलेश यादव की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे ।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद जयप्रकाश उर्फ पप्पू सेठ व पूर्व महानगर अध्यक्ष चौधरी असलम शेर ने कहा कि इस सरकार में जनता त्रस्त है और वह विकास वाली सरकार चाह रही है । इस अवसर पर राहुल सक्सेना , चंद्र प्रकाश मिश्रा, सुरेश चंद कुशवाहा, सलीम खानजादा, जनक सिंह गौर, हरदयाल फौजी, पंजाब सिंह यादव, विजय झासिया, अबरार अली, दीपाली रायकवार, महेश कश्यप, अर्जुन यादव, यशेन्द्र राजपूत, के के सिंह यादव, पन्नालाल पटेल प्रधान, डा उमेश खरे, मानवेंद्र सिंह, रामअवतार भारती, मोनू घुरैया, सलीम मंसूरी, अलाउद्दीन कुरैशी ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर प्रेम रायकवार व जयकरण निर्मोही ने पार्टी गीत प्रस्तुत किया।
ये लोग रहे उपस्थित
पार्टी की संयुक्त बैठक में जवाहर सिंह भूरे, भवानी सिंह, सन्नी यादव, पवन झा सारथी, भूपेन्द्र सिंह पटेल, पुष्पेंद्र पटेल, नीरज गुप्ता, राम किशोर कुशावाहा, ज्ञान सिंह कुशवाहा, कपूर सिंह यादव, लक्ष्मी देवी, अनीता सोनी, सीमा श्रीवास्तव, किरन यादव, लखन लाल यादव, राम स्वरूप पचोरी, इंदिरा सिंह, महेंद्र यादव, घनश्याम कुशवाहा, प्रवीण कुमार पटेल, विजय यादव, रोहित यादव, राहुल, रामकिशन, रिषभ भटनागर, सैयद अली आदि मौजूद रहे। संचालन आरिफ खान ने किया। बाद में आभार जिला सचिव डेनियल साइमन व्यक्त किया।

Home / Jhansi / सपा में ‘इनको’ मिलने जा रही है बड़ी जिम्मेदारी, चुनाव में लगाएंगे जी-जान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो