scriptपति का अंतिम संस्कार रुकवाकर थाने पहुंची पत्नी, बोली- पहले पड़ोसन को दो सजा, फिर दफनाया जाएगा शव | Wife reached police station after stopping husband last rites | Patrika News
झांसी

पति का अंतिम संस्कार रुकवाकर थाने पहुंची पत्नी, बोली- पहले पड़ोसन को दो सजा, फिर दफनाया जाएगा शव

2 दिन पहले झांसी में हाईवे किनारे मिले शव के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। दूसरे दिन परिजनों के साथ पत्नी थाने पहुंच गई। और बोली- पहले आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करो उसके बाद ही पति का शव कब्रिस्तान जाएगा।

झांसीOct 02, 2023 / 08:36 am

Ramnaresh Yadav

a1

मृतक अफसर अली की पत्नी।

झांसी के चिरगांव नेशनल कानपुर हाईवे पहाड़ी और चिरगांव के बीच सड़क पर मिले अफसर अली के शव का मामला तूल पकड़ने लगा है। पोस्टमार्टम होने के बाद दूसरे दिन भी परिजनों ने यह कहते हुए शव का अन्तिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया कि पहले आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर न्याय दिलाया जाए। मृतक की पत्नी का आरोप है मरने से पहले पति ने पड़ोसन का नाम लिया था। अब उसके खिलाफ मामला दर्ज होना चाहिए। तभी पति का अंतिम संस्कार करवाऊंगी।

ये है पूरा मामला

चिरगांव थाना क्षेत्र में रहने वाले अफसर अली का शव शनिवार की सुबह हाईवे पर मिला था। पत्नी का कहना है कि शुक्रवार की रात उसके पति घर से गए थे, बाद में फोन पर उन्होंने एक महिला का नाम लेते हुए कहा कि उसने बहुत धोखा दिया है और उसे जेल जरूर कराना। सुबह तक सारे सबूत मिल जाएंगे। पत्नी अफसाना ने बताया कि सुबह सबूत तो नहीं मिले, मगर उसके पति का शव मिला। पत्नी ने अपने पति ने परिजनों व रिश्तेदारों के साथ चिरगांव थाने में प्रदर्शन कर कथित महिला पर पति की हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की। पत्नी ने बताया कि उसके पति की हत्या हुई है, मगर पुलिस इसे सड़क दुर्घटना बताकर पल्ला झाड़ रही है।

मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़ी पत्नी

उन्होंने पुलिस प्रशासन से न्याय दिलाते हुए आरोपी महिला व उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके पति का कथित महिला से कोई सम्बन्ध नहीं था, केवल हंसी-मजाक होता था। उधर · थाना प्रभारी संतोष कुमार अवस्थी ने पीड़ित पक्ष को आश्वासन देते हुए कहा कि मामले की जांच कर तथ्यों के आधार पर कार्यवाही की जाएगी। कथित महिला को भी हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।

अज्ञात के खिलाफ लिखा गया मुकदमा

पूरे मामले की जानकारी देते हुए सीओ मोठ लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया है कि अफसर अली के चाचा की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 379, 304 ए के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। अफसर की पत्नी के आरोपों की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी सड़क दुर्घटना से सम्बन्धित चोटें सामने आई है। जांच के बाद जो भी तथ्य मिलेंगे, उनके आधार पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Hindi News/ Jhansi / पति का अंतिम संस्कार रुकवाकर थाने पहुंची पत्नी, बोली- पहले पड़ोसन को दो सजा, फिर दफनाया जाएगा शव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो