scriptहाईवे पर मिला महिला का शव, पति से चल रहा था विवाद: बेटे ने पिता पर लगाया हत्या का आरोप | Woman body found highway dispute husband Son accused father murder | Patrika News
झांसी

हाईवे पर मिला महिला का शव, पति से चल रहा था विवाद: बेटे ने पिता पर लगाया हत्या का आरोप

झांसी के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र की देवरी चौकी के पास हाईवे किनारे संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का शव। बेटे ने पिता पर लगाया हत्या करने का आरोप। मौके पर पहुंची पुलिस।

झांसीDec 19, 2023 / 03:17 pm

Ramnaresh Yadav

Woman' body found on the side of the highway in Jhansi

झांसी में हाईवे किनारे मिला महिला का शव – फोटो : मृतका के परिजन

यूपी के झांसी के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र की देवरी चौकी के पास एक महिला का शव हाईवे किनारे मिला है। महिला की पहचान भगवंती(42) के रूप में हुई है। मृतका और उसके पति रमेश का लगभग 18 साल से विवाद चल रहा था। जिसके चलते महिला अपने पति से अलग रह रही थी। जानकारी के मुताबिक, रमेश पत्नी से अलग होने के बाद दूसरी शादी कर चुका था।
बेटा पिता पर लगा रहा आरोप

मृतका के बेटे अजय ने बताया है कि उसकी मां एक दिन पहले मऊरानीपुर गयी थी। वहीं से अचानक गायब हो गईं। जब उनको फोन किया गया तो मोबाइल स्विच ऑफ गया। आगे अजय कहता है कि मां और पिता का आपस में विवाद चल रहा था। बेटा अपनी मां की हत्या का आरोप अपने पिता रमेश पर लगा रहा है।

पुलिस ने ये दी जानकारी

पूरे मामले की जानकारी देते हुए एसपी देहात गोपीनाथ सोनी कहते हैं कि मऊरानीपुर से देवरी चौकी के पास से एक रोड़ लहचूरा थाना की ओर जाता है। उसी हाईवे पर एक महिला का शव संदिग्ध अवस्था में मिला है। शव मिलने की सूचना पर मऊरानीपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा जा रहा है। पोस्टमार्टम कराने के बाद जो तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Hindi News/ Jhansi / हाईवे पर मिला महिला का शव, पति से चल रहा था विवाद: बेटे ने पिता पर लगाया हत्या का आरोप

ट्रेंडिंग वीडियो