scriptFB पर दिल्ली की लड़की को हुआ राजस्थान के लड़के से प्यार, फिर हुई सारी हदें पार | FB LOVE STORY : Delhi Girl married with Rajasthani Lover in Bissau | Patrika News
झुंझुनू

FB पर दिल्ली की लड़की को हुआ राजस्थान के लड़के से प्यार, फिर हुई सारी हदें पार

मामला तब सामने आया जब दिल्ली की युवती की तलाश में उसके माता-पिता राजस्थान के झुंझुनूं के जिले बिसाऊ में पहुंचे।

झुंझुनूMar 13, 2018 / 02:17 pm

vishwanath saini

fb love story

love story that started on facebook

झुंझुनूं. सोशल मीडिया पर अक्सर एक सवाल पानी की तरह तैरता है कि ‘क्या फेसबुक पर सच्चा प्यार हो सकता है’। जवाब हां और ना दोनों में मिलते हैं। आज हम आपको फेसबुक पर हुए सच्चे प्यारे की एक ऐसी लव स्टोरी बताने जा रहे हैं, जिसके दिल्ली से राजस्थान तक में चर्चे हो रहे हैं। मामला तब सामने आया जब दिल्ली की युवती की तलाश में उसके माता-पिता राजस्थान के झुंझुनूं के जिले बिसाऊ में पहुंचे।


-युवती दिल्ली के प्रेमनगर किराड़ी की रहने वाली है।
-युवक मनोज गांव कांट का रहने वाला है। फिलहाल बिसाऊ में निवास कर रहा है।
-मनोज जाट व दिल्ली की युवती की फेसबुक पर दोस्ती हुई।
-दोनों रातभर एक-दूसरे से कई घंटे तक चैट किया करते थे।
-२६ फरवरी को युवती दिल्ली से गायब हो गई।
-परिजनों ने पहले तो अपने स्तर पर तलाश की।
-नहीं मिली तो अमन विहार पुलिस थाने में रिपोर्ट दी।
-परिजनों को युवती की मनोज से दोस्ती का पता था।
-इस पर वे अमन विहार पुलिस थाने के सिपाही राजेन्द्र कुमार को साथ लेकर बिसाऊ पहुंचे।

बिसाऊ की जांच में पता चली हकीकत

युवती के माता-पिता ने बिसाऊ पुलिस के सामने शंका जाहिर कि उनकी बेटी घर से भागकर फेसबुक दोस्त मनोज के पास आ गई। इस पर बिसाऊ थानाधिकारी सोहनलाल ने जांच करवाई तो पता चला कि दिल्ली की युवती व आरोपी युवक मनोज ने रजामंदी से शादी कर ली और अब दोनों लापता हैं। इसके बाद युवती के माता-पिता दिल्ली लौट गए। घटना सामने आने पर लोगों में चर्चा रही कि दोनों ने इश्क की सारी हदें पार कर एक-दूसरे को जीवन साथी बना लिया।

Home / Jhunjhunu / FB पर दिल्ली की लड़की को हुआ राजस्थान के लड़के से प्यार, फिर हुई सारी हदें पार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो