4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पति के विदेश जाते ही पड़ोसी को दिल दे बैठी दो बच्चों की मां, एक रात दोनों इस हाल में मिले

घटना राजस्थान के झुंझुनूं जिले के मलसीसर थाना इलाके के गांव खोहरी की है। इस प्रेमी जोड़े ने खुदकुशी कर ली।
2 min read
Google source verification
lover suicide jhunjhunu

मलसीसर. पति विदेश जाते ही पत्नी बेवफा हो गई। पड़ोसी को ही दिल दे बैठी। हद तो तब हो गई तब पति विदेश से लौट आया तो भी पत्नी ने गैर मर्द से संबंध नहीं तोड़े। दो बच्चों का भविष्य तक दांव पर लगा दिया और प्रेमी के साथ ही जिंदगी खत्म कर ली। राजस्थान के झुंझुनूं जिले के मलसीसर थाना इलाके के निकटवर्ती गांव खोहरी में प्रेम प्रसंग के चलते रविवार सुबह ये प्रेमी युगल ने पेड़ पर फांसी पर लटका मिला।

READ :इस लव स्टोरी में बॉयफ्रेंड को मिली सजा-ए-मौत तो पूरा गांव रह गया सन्न

मलसीसर थानाधिकारी पन्नालाल गुर्जर ने बताया कि नानू देवी उर्फ अन्नू (40) निवासी खोहरी का गांव के ही भंवरलाल (23) के साथ पिछले कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर डिप्टी आहद खान व मलसीसर थानाधिकारी पन्नालाल गुजर्र ने मय पुलिस जाब्ता पहुंच कर मौका मुआयना किया। पुलिस की मौजूदगी में दोनों मृतकों के शव पेड़ से उतरवाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया।

जहां पर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिए गए। इस सम्बन्ध में मृतका के पति एवं भंवरलाल के भाई की ओर से मामला भी दर्ज करवाया गया है। मामले की जांच मंगतुराम एएसआई कर रहे हैं।

विवाहित प्रेमी युगल थे पड़ोसी
दोनों विवाहित प्रेमी युगल खोहरी गांव के मोटाना जोहड़ में पड़ौसी थे। दोनों के बीच कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसकी खबर परिजनों को लगने के बाद रविवार को जोहड़ के पास स्थित एक खेत में पेड़ से एक ही रस्सी का फंदा बना कर एक साथ दोनों ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका नानू देवी के नौ व 11 साल के दो बच्चे हैं।

समझाने से भी नहीं माने
नानू देवी और पड़ोसी भंवर लाल के बीच तीन-चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लोगों को इसकी जानकारी भी थी। भंवरलाल की शादी के बाद भी दोनों के संबंध में खत्म नहीं हुए तो नानू के ससुराल वालों ने दोनों को समझाया भी था, मगर दोनों ही नहीं माने।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग