29 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस ने निकाय चुनाव में उम्मीदवारों की सूची की जारी : नवलगढ़ से 37 और डूंडलोद से 19 नामों का एलान

Rajasthan Nikay Elections: कांग्रेस ने नवलगढ़ के 45 में से 37 और डूंडलोद के 20 में से 19 वार्डों के प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। डूंडलोद के वार्ड 12 पर अभी सस्पेंस बरकरार है।
3 min read
Google source verification
Nikay chunav

Rajasthan Nikay Election: फोटो-एआई जेनरेटेड

झुंझुनूं। राजस्थान में निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने झुंझुनूं जिले की नवलगढ़ और डूंडलोद नगरपालिका के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने नवलगढ़ नगरपालिका के कुल 45 वार्डों में से 37 वार्डों के लिए उम्मीदवार घोषित किए हैं। वहीं, डूंडलोद नगरपालिका के 20 वार्डों में से 19 वार्डों के प्रत्याशियों के नाम सामने आए हैं। एक वार्ड में प्रत्याशी के नाम की घोषणा फिलहाल नहीं की गई है।

नवलगढ़ के 37 वार्डों में कांग्रेस ने उतारे प्रत्याशी

नवलगढ़ नगरपालिका चुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से 37 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। पार्टी की यह सूची नवलगढ़ के कांग्रेस प्रभारी किशन सिंह चौहान ने जारी की। नगरपालिका क्षेत्र में कुल 45 वार्ड हैं, ऐसे में कांग्रेस ने अभी आठ वार्डों के प्रत्याशियों के नाम घोषित नहीं किए हैं।

कांग्रेस की तरफ से जारी नवलगढ़ की सूची :

प्रत्याशियों की सूची सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर कांग्रेस की चुनावी रणनीति को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पार्टी की कोशिश वार्ड स्तर पर मजबूत उम्मीदवारों के जरिए चुनावी मुकाबले में अपनी स्थिति मजबूत करने की है। हालांकि, शेष वार्डों को लेकर प्रत्याशियों के नामों का इंतजार बना हुआ है।

डूंडलोद में 19 नाम घोषित, वार्ड 12 पर सस्पेंस

कांग्रेस ने डूंडलोद नगरपालिका के लिए भी अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। यहां कुल 20 वार्ड हैं, जिनमें से पार्टी ने 19 वार्डों के प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं। वार्ड नंबर 12 के उम्मीदवार का नाम अभी सूची में शामिल नहीं किया गया है।

डूंडलोद नगरपालिका नवलगढ़ विधानसभा क्षेत्र में आती है। यहां अध्यक्ष पद अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए आरक्षित है। नगरपालिका क्षेत्र में कुल 10,047 मतदाता हैं। ऐसे में आगामी निकाय चुनाव स्थानीय राजनीतिक दलों के लिए अहम माने जा रहे हैं।

कांग्रेस की तरफ से जारी डूंडलोद की सूची :

चुनावी मुकाबले को लेकर बढ़ी हलचल

कांग्रेस की ओर से उम्मीदवारों की सूची जारी होने के साथ ही नवलगढ़ और डूंडलोद में चुनावी गतिविधियां और तेज होने की उम्मीद है। प्रत्याशियों के नाम सामने आने के बाद अब स्थानीय स्तर पर टिकट को लेकर समर्थकों और कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ेगी। वहीं, जिन वार्डों में कांग्रेस ने अभी नाम घोषित नहीं किए हैं, वहां पार्टी की अगली सूची का इंतजार किया जा रहा है।

निकाय चुनाव में स्थानीय मुद्दे, वार्ड स्तर की पकड़ और प्रत्याशियों की व्यक्तिगत छवि महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। कांग्रेस की इन सूचियों के बाद अब अन्य राजनीतिक दलों की ओर से उम्मीदवारों के नामों को लेकर भी नजरें बनी हुई हैं।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग