scriptटिकटॉक क्वीन सोनाली फौगाट का वीडियो वायरल, राजनीतिक गलियारों में मची हलचल | Tiktok Queen Sonali Faugat Video Goes Viral, Stir In Political Circle | Patrika News
जींद

टिकटॉक क्वीन सोनाली फौगाट का वीडियो वायरल, राजनीतिक गलियारों में मची हलचल

आदमपुर से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुकी हैं टिकटॉक स्टार

जींदMay 05, 2020 / 09:13 pm

Devkumar Singodiya

टिकटॉक क्वीन सोनाली फौगाट का वीडियो वायरल, राजनीतिक गलियारों में मची हलचल

टिकटॉक क्वीन सोनाली फौगाट का वीडियो वायरल, राजनीतिक गलियारों में मची हलचल

जींद/चंडीगढ़. टिकटॉक क्वीन नाम से मशहूर भाजपा नेत्री सोनाली फौगाट ने ऐलनाबाद से इनेलो विधायक अभय चौटाला की तारीफ की है। उन्होंने बकायदा टिकटॉक पर 39 सेकेंड का वीडियो बनाया है, जिसमें अभय को शेर बताते हुए तारीफ की है। उनके इस टिकटॉक वीडियो को अभय के बेटे अर्जुन चौटाला ने बकायदा शेयर किया है।

सोनीली फौगाट भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के अलावा संगठन में कई पदों पर रह चुकी हैं। पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव के दौरान आदमपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। कांग्रेस के कुलदीप बिश्नोई ने उन्हें हरा दिया था। राजनीति में सक्रिय होने से लेकर आज तक सोनाली फौगाट अपने बयानों व काम की बजाए टिकटॉक वीडियो को लेकर ज्यादा चर्चा में रही हैं।


अभय चौटाला की खूब की तारीफ

ताजा वीडियो इनेलो नेता अभय चौटाला को लेकर है। इस टिकटॉक वीडियो से राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई। टिकटॉक वीडियो में सोनाली ने कहा कि वह चौधरी अभय सिंह की पूरी इज्जत करती हैं, वह असली मायने में शेर हैं। इसलिए उनके मन में उनकी बहुत इज्जत है और हमेशा रहेगी। अभय सिंह निडर होकर हर आवाज उठाते हैं। किसी काम को करने से डरते नहीं और किसी बात को कहने से घबराते नहीं हैं। ऐसे लोगों की उनके मन में पूरी इज्जत है, चाहे वे दूसरी पार्टियों के क्यों न हों।

सोनाली फौगाट के इस टिकटॉक वीडियो से राजनीति में अलग-अलग मायने निकाले जा रहे हैं। बता दें कि सोनाली ने राजनीति में धमाकेदार एंट्री की थी।

Home / Jind / टिकटॉक क्वीन सोनाली फौगाट का वीडियो वायरल, राजनीतिक गलियारों में मची हलचल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो