30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PFCL Recruitment 2021: पीएफसीएल में एओ, एएम, डीओ और डीएम समेत कई पदों के लिए निकली भर्ती, जल्द करें अप्लाई

PFCL Recruitment 2021: पीएफसीएल में एओ, एएम, डीओ और डीएम समेत कई पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना विभागीय स्तर पर जारी कर दी गई है। आवेदन भेजने की अंतिम तारीख 23 अप्रैल शाम पांच बजे है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 4 Apr 2021, 2:09 PM IST

PFCL Recruitment 2021

पीएफसीएल में कई पदों पर निकली भर्ती।

PFCL Recruitment 2021 : पॉवर फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड ने असिस्टेंट ऑफिसर, असिस्टेंट मैनेजर, डिप्टी मैनेजर सहित कई पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। पीएमसीएल ने इन पदों पर योग्य उम्मीदवारों से अप्लीकेशन आमंत्रित किए हैं। पीएफसीएल की ओर से तय मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवदेन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर 23 अप्रैल तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें :Sarkari Naukri: 105 रिक्त पदों पर भर्तियां निकाली, 16 अप्रैल तक आवेदन की अंतिम तारीख

महत्वपूर्ण तिथि

पीएफसीएल में तय पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 23 अप्रैल शाम पांच बजे तक निर्धारित है। इस तारीख के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इसलिए बेहतर यही रहेगा कि आप अंतिम तारीख निकलने से पहले आवेदन कर लें और इस अवसर का पूरा लाभ उठाएं।

न्यूनतम और अधिकतम आयु

अधिसूचना के मुताबिक अलग-अलग पदों के लिए आयु सीमा अलग-अलग निर्धारित है। भर्ती प्रक्रिया का हिस्सा बनने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 31 और अधिकतम 37 साल होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें : UPPSC RO ARO Recruitment 2021 : UPPSC में आरओ और एआरओ के पदों पर भर्ती के लिए अब 8 अप्रैल तक कर सकते हैं आवेद

पीएफसीएल में इन पदों पर निकली भर्तियां

सहायक अधिकारी इन्फ्रास्ट्रक्चर मैनेजमेंट —1 पद, सहायक अधिकारी विकास — 1 पद, सहायक प्रबंधक (आईटी सुरक्षा) - 1 पद, डिप्टी मैनेजर ( डिजास्टर रिकवरी ) — एक पद, डिप्टी ऑफिसर ( लीगल ) - 2 पद, डिप्टी ऑफिसर (एचआर) - 1 पद, मैनेजर - 2 पद, डिप्टी मैनेजर (राजभाषा) - 1 पद, डिप्टी मैनेजर (पीआर) - 1 पद,

यह भी पढ़ें : Sarkari Naukri : गुवाहाटी हाईकोर्ट में स्टेनोग्राफर और एलडीए के पदों के लिए निकली बंपर भर्तियां, आवेदन की अंतिम तिथि 17 अप्रैल

शैक्षणिक योग्यता

पीएफसीएल ने सभी पदों के लिए अलग-अलग योग्यता निर्धारित की है। योग्य उम्मीदवार के लिए ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। उम्मीदवार अन्य जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़कर हासिल कर सकते हैं।

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवारों को सबसे पहले पीएफसीएल की आधिकारिक वेबसाइट www.pfcapps.com पर जाना होगा। इसके बाद करियर पेज पर क्लिक करें। क्लिक करने के लिए बाद नया पेज खुलेगा। नए पेज पर आपको भर्ती के लिए आवेदन से संबंधित लिंक नजर आएगा। इस लिंक पर क्लिक कर आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन भेजने का काम कल से जारी है। आवेदन भेजने की अंतिम तिथि 23 अप्रैल शाम पांच बजे है।