19 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बस में मिले 25 लाख रुपए से भरे बैग को अपना कहने वाला कोई नहीं !

क्षेत्र की खेड़ापा थाना पुलिस ने गुरुवार देर रात एक निजी बस से 25 लाख रुपए से भरा बैग बरामद किया। सभी नोट 500 व 1000 के थे। पुलिस ने आयकर विभाग को सूचित किया है।
less than 1 minute read
Google source verification
demonetisation

demonetisation

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण हरेन्द्रकुमार महावर ने बताया कि खेड़ापा पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि बीकानेर से अहमदाबाद जा रही एक निजी बस में पांच सौ व एक हजार रुपए के अवैध नोट जा रहे हैं। नाकेबंदी के दौरान निजी बस (आजे-07-पीबी-5000) को रोका।

तलाशी में बस चालक की सीट के पीछे एक काला बैग पड़ा मिला। पुलिस ने बैग के बारे में यात्रियों से पूछा तो किसी भी यात्री ने बैग पर अपना हक नहीं जताया। पुलिस टीम को बैग में 500 व 1000 रुपए के नोट मिले। बैग में कुल 25 लाख 35 हजार रुपए पाए गए।

यह राशि खेड़ापा पुलिस थाने में रखवाई गई है और शनिवार को आयकर टीम पहुंचने के बाद कार्यवाही की जा सकेगी। खेड़ापा थाना प्रभारी मूलाराम चौधरी ने बताया कि पुलिस नोटों के मालिक के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। माना जा रहा है कि इतनी बड़ी रकम को गुजरात में खपाने की तैयारी थी।

बड़ी खबरें

View All

हनुमानगढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग