1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अद्र्धवार्षिक परीक्षा पेपर लीक प्रकरण में लाखों का चूना लगा शिक्षा विभाग की सामने आई ये मजेदार बात

पेपर लीक से शिक्षा विभाग को लगेगा डेढ़ लाख का चूना  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Abhishek Bissa

•

Updated: 4 Jan 2018, 4:11 PM IST

rajasthan boards half yearly exam

Class 8th board, education in jodhpur, Half yearly examination, jodhpur news, Rajasthan Boards Exam, rajasthan education department

जोधपुर . शिक्षा विभाग में जिला समान अद्र्धवार्षिक परीक्षा हास्य का विषय बन गई है। हाल ही जिला समान अद्र्धवार्षिक परीक्षा पूरी कराने के लिए शिक्षा विभाग ने ८ लाख रुपए खर्च किए हैं। अब तीन-चार विषयों की परीक्षा पुन: करवाने में शिक्षा विभाग के कम से कम एक-डेढ़ रुपए फिर खर्च हो जाएंगे। जिसका सीधा नुकसान सरकारी खजाने को होगा, लेकिन मजे की बात यह है कि इस प्रकरण में अभी तक कोई दोषी नहीं है। इस पेपर लीक प्रकरण को एक पखवाड़ा बीत गया, लेकिन शिक्षाधिकारियों को अभी तक यह पता नहीं लग पाया है कि पेपर कौनसी स्कूल से और किसने लीक करवाए हैं।

१२५० स्कूलों के पौने दो लाख बच्चों से लिए पैसे


जिला समान अद्र्धवार्षिक परीक्षा समिति ने जोधपुर जिले की १२५० सरकारी व निजी स्कूलों के करीब पौने दो लाख विद्यार्थियों से १० व २० रुपए परीक्षा बाबत लिए। इसमें कक्षा १०-१२ से १० रुपए और कक्षा ९-११ से २० रुपए लिए गए। इसमें कक्षा ९-११ से २० रुपए वसूल करने का कारण यह है कि इन बच्चों की अद्र्धवार्षिक व वार्षिक दोनों परीक्षाएं जिला समान परीक्षा कराएगी। इस पैसों की शेष राशि में से शिक्षा विभाग जिला समान अद्र्धवार्षिक के लीक प्रश्न-पत्रों की परीक्षा कराएगा। शिक्षा विभाग की लापरवाही के कारण राज्य कोष को भी नुकसान हुआ है।

जानकारों के मुताबिक तीन-चार पेपर लीक होने के बावजूद अधिकारी महज दो पेपर की ही परीक्षा करवाएंगे। यह पेपर लीक होने के स्थल खेजड़ली व डांगियावास बताए जा रहे हैं। इसके अलावा पाली रोड स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मोगड़ा कला में भी गत ११ दिसंबर की रात पेपर चोरी करने का प्रयास किया गया था। एेसे में तीनों जगह संदेह के दायरे में हैं। बता दें कि २० दिसंबर को पहला कक्षा ११वीं हिन्दी अनिवार्य का पेपर व्हाट्स एप पर लीक हो गया। फिर एक के बाद एक पेपर लीक हुए। वहीं अभी तक शिक्षा विभाग ने पुलिस थाने में किसी भी अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं करवाई है।

इनका कहना है

इस मामले में डीईओ माध्यमिक प्रथम से जानकारी मांगी जा रही है। इस मामले में एफआईआर दर्ज करवाएंगे।


- बंशीधर गुर्जर, उप निदेशक, माध्यमिक शिक्षा, जोधपुर मंडल, जोधपुर