6 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

काकाणी औद्योगिक क्षेत्र: खातेदार को मिलेगा 25 प्रतिशत विकसित भूखण्ड़

- 113 खातेदारों को भूखण्ड़ आवंटन के लिए लॉटरी निकाली

less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Jun 20, 2021

काकाणी औद्योगिक क्षेत्र: खातेदार को मिलेगा 25 प्रतिशत विकसित भूखण्ड़

काकाणी औद्योगिक क्षेत्र: खातेदार को मिलेगा 25 प्रतिशत विकसित भूखण्ड़

जोधपुर।
रीको की ओर से विकसित किए जाने वाले बहुप्रतीक्षित काकाणी औद्योगिक क्षेत्र में काकाणी व खाराबेरा पुरोहितान गावों के निजी खातेदारों को औद्योगिक भूखण्ड़ आवंटन के लिए लॉटरी निकाली गई। लूणी उपखण्ड अधिकारी कार्यालय में लॉटरी प्रक्रिया उपखण्ड अधिकारी/भूमि अवाप्ति अधिकारी लूणी की अध्यक्षता में गठित समिति की ओर से निकाली गई। जिसमें रीको जोधपुर इकाई प्रभारी, जिला उद्योग केन्द्र महाप्रबंधक व राजस्थान वित्त निगम शाखा प्रबंधक शामिल हुए। रीको की ओर से निजी हितबद्ध खातेदारों को कुल अवाप्त भूमि का 25 प्रतिशत विकसित औद्योगिक भूखण्ड़ दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि प्रस्तावित कांकाणी औद्योगिक क्षेत्र में कांकाणी व खाराबेरा गांवों के निजी खातेदारों की जमीन थी। इनमें से कुछ खातेदारों ने अपनी जमीन के बदले मुआवजा राशि ले ली। वहीं कई खातेदारों ने मुआवज राशि के एवज में विकसित भूमि का विकल्प रखा। ऐसे में सरकार ने ऐसे निजी खातेदारों को विकसित भूमि के भूखण्ड आवंटित करने का निर्णय लिया।
----
113 भूखण्ड़ों के लिए निकाली लॉटरी
औद्योगिक क्षेत्र कांकाणी के लिए कांकाणी गांव के खातेदारों के लिए 10 व खाराबेरा पुरोहितान गांव के खातेदारों के लिए 103 भूखण्ड़ों सहित कुल 113 औद्योगिक भूखण्ड आवंटित किए जाने के लिए लॉटरी निकाली गई। लॉटरी प्रक्रिया के दौरान रीको के निदेशक सुनिल परिहार, मरुधरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष भंवरलाल चौपड़ा सहित उद्योग जगत के प्रतिनिधि, खातेदार व गांववासी उपस्थित थे।
---