scriptजोधपुर में भीषण हादसा, बासनी औद्योगिक क्षेत्र में टे्रलर की चपेट से बाइक सवार की मौत | man died in road accident at basni of jodhpur | Patrika News
जोधपुर

जोधपुर में भीषण हादसा, बासनी औद्योगिक क्षेत्र में टे्रलर की चपेट से बाइक सवार की मौत

बासनी औद्योगिक क्षेत्र स्थित पशु आहार फैक्ट्री के सामने ट्रेलर बाइक की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। जानकारी के अनुसार बासनी औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्ट्री के पास तेज गति से गुजर रहे ट्रेलर ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।

जोधपुरJul 23, 2019 / 12:07 pm

Harshwardhan bhati

crime news of jodhpur

जोधपुर में भीषण हादसा, बासनी औद्योगिक क्षेत्र में टे्रलर की चपेट से बाइक सवार की मौत

वीडियो : विकास चौधरी/जोधपुर. बासनी औद्योगिक क्षेत्र स्थित पशु आहार फैक्ट्री के सामने ट्रेलर बाइक की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। जानकारी के अनुसार बासनी औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्ट्री के पास तेज गति से गुजर रहे ट्रेलर ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में झंवर निवासी यासीन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसका एक साथी घायल हो गया। घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर बासनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को अस्पताल भिजवाया गया और मृतक का शव मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस ने ट्रेलर जब्त कर कार्रवाई शुरू की है। उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले भी सांगरिया फांटा चौराहे पर जान जा चुकी है।
परशुराम महादेव जा रहे श्रद्धालुओं को ट्रोले ने कुचला, एक की मौत
लूणी थाना क्षेत्र के कांकाणी सरहद के पास सावन के पहले सोमवार को मंडोर से परशुराम महादेव दर्शन के पैदल जा रहे श्रद्धालुओं के जत्थे को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रोले ने चपेट में ले लिया। हादसे में एक श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई। दो गंभीर घायलों को एमडीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। लूणी थानाधिकरी नियाज मोहम्मद ने बताया कि श्रद्धालु रविवार को मण्डोर से रवाना हुए और रात्रि विश्राम कुड़ी में किया था। सोमवार सुबह पांच बजे करीब 70 श्रद्धालु सादड़ी स्थित परशुराम महादेव के दर्शनों के लिए रवाना हुए। जोधपुर से कांकाणी भाखरी के पास श्रद्धालु नाचते हुए महादेव के जयकारे लगाते आगे बढ़ रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए एक ट्रोले श्रद्धालुओं के जत्थे को चपेट में ले लिया और जत्थे में कोहराम मच गया। हादसे में मंडोर निवासी रेणु गोपाल (45) पुत्र जगदीश गहलोत की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर घायल मंडोर निवासी महेंद्र पुत्र मेघसिंह माली और ब्रह्मसिंह पुत्र ढलसिंह माली को एमडीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
सडक़ हादसे में घायल युवक की मौत
मंडोर थाना क्षेत्र में नौ मिल के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल युवक की रविवार रात को एमडीएम अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मंडोर पुलिस के अनुसार न्यू बीजेएस कॉलोनी क्षेत्र में रहने वाला भूपेंद्रसिंह (20) पुत्र सायरसिंह शनिवार को मोटरसाइकिल पर मंडोर नौ मील में ओएनजीसी कार्यालय के सामने से जा रहा था। इस दौरान एक अज्ञात वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर घायल भूपेंद्र सिंह को एमडीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां रविवार रात को उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

Home / Jodhpur / जोधपुर में भीषण हादसा, बासनी औद्योगिक क्षेत्र में टे्रलर की चपेट से बाइक सवार की मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो