सहायक उपनिरीक्षक जालाराम भाकर ने बताया कि रणसी गांव की सरहद में अपहरण कर मारपीट करने के आरोपी हरी पुत्र चम्पालाल विश्रोई निवासी कोसाना पुलिस थाना पीपाड़ शहर, मनीष पुत्र ओमप्रकाश विश्रोई निवासी कलाली पुलिस थाना रोहिट जिला पाली व शिव शंकर पुत्र बाबूलाल विश्रोई निवासी बावरला को गुरुवार रात्रि को गिरफ्तार शुक्रवार को बिलाड़ा के एसीजेम न्यायालय में पेश किया, जहां से तीनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। वहीं जांच अधिकारी जालाराम भाकर ने बताया कि अपहरण में प्रयुक्त बोलेरो केम्पर को भी जब्त कर लिया गया है।