26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IMD Rain Alert: लौट कर आ ही गया मानसून, 19 जिलों में काले बादल कराएंगे झमाझम बारिश, नया अलर्ट जारी

फलौदी की बात करें तो अधिक मास पूरा होने के बाद एक बार फिर बादल मेहरबान हुए और फलोदी में झमाझम बारिश (IMD Rain Alert) का दौर शुरू हो गया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 20 Aug 2023, 9:31 AM IST

new_alert_for_heavy_rain_02.jpg

फलोदी। प्रदेश में एक बार फिर मानसून सक्रीय हो चुका है। इस बीच कई जिलों में बरसात का दौर शुरु हो गया है। मौसम विभाग ने आगामी तीन घंटों के लिए जयपुर, अजमेर, पाली, बूंदी, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा और झालावाड़ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश (IMD Rain Alert) की संभावना जताई है। इसके साथ ही आज अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, झालावाड़, झुंझुनू, करौली, कोटा, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक, जयपुर और उदयपुर में मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी जारी की है।

यह भी पढ़ें- IMD Rain Alert: बंगाल की खाड़ी में बन गया ऐसा तंत्र, अब रफ्तार पकड़ेगा मानसून, यहां होगी झमाझम बारिश

वहीं फलौदी की बात करें तो अधिक मास पूरा होने के बाद एक बार फिर बादल मेहरबान हुए और फलोदी में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया। गौरतलब है कि पिछले पूरे 22 दिन तक श्रावण के अधिकमास में बारिश नहीं हुई, लेकिन अब अधिकमास समाप्त होते ही मौसम बदला और बारिश का दौर शुरू हो गया। फलोदी में हुई झमाझम बारिश (IMD Rain Alert) ने किसानों के चेहरे पर रौनक ला दी। गौरतलब है कि लंबे अर्से से उमसभरी गर्मी के बाद भी बारिश नहीं होने से खड़ी फसल मुरझाने लगी थी, लेकिन सुखद बारिश होने से किसानों के चेहरे पर खुशी ला दी। गौरतलब है कि गत तीन दिनों से वातावरण में उमसभरी गर्मी का दौर चल रहा था। शनिवार को पूरे दिन उमसभरी गर्मी से आहत रहने के बाद देर शाम को मौसम का मिजाज बदला और आकाश में घनघोर काली घटाएं छाने लगी। रात करीब पौने आठ बजे झमाझम बारिश का दौर भी शुरू हो गया। बारिश के बाद फलोदी की सड़कों पर परनाले बहने लगी।

यह भी पढ़ें- Good News: अगर आपके घर भी है बिटिया, तो फ्री में मिल सकती है चमचमाती स्कूटी, करना होगा ये काम

हरियाली तीज पर बारिश
सावन की छोटी तीज पर इन्द्रदेव मेहरबान हो गए और एक बार फिर फलोदी में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया। जिसमें हर कोई भीगते हुए नजर आया। युवाओं ने बारिश में बाइक राइडिंग कर तो कईं महिलाओं ने छत पर खड़े होकर बारिश में भीगने का लुत्फ उठाया। लंबे इंतजार के बार हुई बारिश का हर कोई लुत्फ उठाते नजर आया। वहीं खींचन में दिनभर उमसभरी गर्मी के बाद शनिवार सूर्यास्त के बाद मौसम का मिजाज बदला और बारिश का दौर शुरू हो गया। जिससे उमसभरी गर्मी से राहत मिली और मौसम भी खुशगवार हो गया। आऊ उपखंड क्षेत्र में अचानक मौसम परिवर्तन के साथ हल्की बारिश के बाद किसानों के चेहरे खुशी से झूम उठे। कई दिनों से बारिश नहीं होने से खरीफ की फसलों के पौधे मुरझाने लगे थे और बिजली सप्लाई कट होने से किसानों पर दोहरी मार पड़ रही थी। शनिवार को बारिश होने से किसानों की उम्मीदों पर पंख लग से गए। दिनभर बादलों की आवाजाही के बीच अचानक शाम को बारिश होने पर उमस भरी गर्मी से भी राहत मिली। क्षेत्र के श्रीलक्ष्मणनगर व चाडी में भी बूंदाबांदी से राहत मिली।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग