scriptराहुल गांधी की पहली चुनावी सभा में पहुंचे हजारों की संख्या में समर्थक, भाजपा में मची खलबली | Chhattisgarh Election: Huge supporter reach in Rahul gandhi rally CG | Patrika News
कांकेर

राहुल गांधी की पहली चुनावी सभा में पहुंचे हजारों की संख्या में समर्थक, भाजपा में मची खलबली

भाजपा के दबादबा को उखाड़ फेंकने के लिए पहली बार कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी बंग समाज पर डोरा डालने के लिए चुनावी सभा में अपनी ताकत झोंक दी है

कांकेरNov 10, 2018 / 04:11 pm

Deepak Sahu

CGNews

राहुल गांधी की पहली चुनावी सभा में पहुंचे हजारों की संख्या में समर्थक, भाजपा में मची खलबली

रायपुर. अंतागढ़ विधानसभा सीट कांग्रेस और भाजपा के लिए प्रतिष्ठा बनी हुई है। तीन बार से इस सीट पर भाजपा के दबादबा को उखाड़ फेंकने के लिए पहली बार कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी बंग समाज पर डोरा डालने के लिए चुनावी सभा में अपनी ताकत झोंक दी है। वैसे इस सीट पर बंग समाज ही हार-जीत की निर्णायक भूमिका में होगा। आदिवासी समाज के वोट पर दोनों राष्ट्रीय दलों के साथ आम आदमी पार्टी सेंघ लगा रहा है। पहले चरण की चुनावी सभा में राहुल गांधी की बस्तर में पहली रैली भाजपा में खलबली मचा दिया है।

पत्नी की मेहनत पर मैदान में अनूप
अनूप नाग अंतागढ़ सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हैं। वह मात्र एक साल पहले कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। जबकि अनूप नाग की पत्नी कांति नाग कांग्रेस की जुझारू कार्यकर्ता और पार्टी में करीब 10 से जुड़ी हुई हैं। पत्नी की मेहनत पर अनूप को कांग्रेस आलाकमान ने चुनावी रण में उतारा है। राजनीति कड़ी का ककहरा सीख रहे अनूप की पत्नी ही हर मोर्चे पर आमजनता को फेस कर रही हैं। अंदर के गांवों तक कांति नाग की मजबूत पकड़ बताई जा रही है।

कांग्रेस आदिवासी मतदाताओं में पेशा कानून को मुद्दा बनाकर लोगों को लुभाने में जुटी है। पेशा कानून की हवा से सामान्य और ओबीसी मतदाता जहां कांग्रेस से कट रहे, वहीं आदिवासी वोट जुड़ रहा है। वैसे इस सीट पर आदिवासी मतदाता की अपेक्षा सामन्य मतदाताओं की संख्या अधिक है, जो निर्णायक की भूमि बताए जा रहे हैं।
आदिवासी वोटर जहां अतांगढ़ में 65 हजार हैं तो वहीं बंग और सामान्य, ओबीसी वोटरों की संख्या सबसे अधिक 95 हजार हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का बंग समाज पर डोरा पांच प्रतिशत सफल रहा तो भाजपा की जमीन उखड़ सकती है। राहुल गांधी की चुनावी जन सभा में उमड़ा शुक्रवार का जन सैलाब यह शायद आभास करा रहा कि इस बार हर बार की अपेक्षा कहीं परीणाम तो उलट नहीं हो सकता है।

Home / Kanker / राहुल गांधी की पहली चुनावी सभा में पहुंचे हजारों की संख्या में समर्थक, भाजपा में मची खलबली

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो