scriptमतदान करने पोलिंग बूथ पहुंचे विधायक अनूप नाग, मतदान केन्द्रों में व्यवस्था का लिया जायजा | Lok Sabha CG 2019: Antagarh MLA Anup Nag voted for polls | Patrika News
कांकेर

मतदान करने पोलिंग बूथ पहुंचे विधायक अनूप नाग, मतदान केन्द्रों में व्यवस्था का लिया जायजा

कांकेर में भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों के बाद अंतागढ़ विधायक अपून नाग भी पहुंचे मतदान करने

कांकेरApr 18, 2019 / 08:55 am

Akanksha Agrawal

MLA Anup nag

मतदान करने पोलिंग बूथ पहुंचे विधायक अनूप नाग, मतदान केन्द्रों में व्यवस्था का लिया जायजा

कांकेर. छत्तीसगढ़ के तीन लोकसभा सीटों के लिए चुनाव जारी है। कांकेर लोकसभा सीट में 9 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। कांकेर में भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों के बाद अंतागढ़ विधायक अपून नाग भी पहुंचे मतदान करने। मतदान करने के बाद विधायक अनूप ने लोगों अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।

सुबह से मतदान केन्द्रों में लगी कतार
दूसरे चरण के लोकसभा चुनाव के लिए सुबह से मतदान केन्द्रों में लोगों की कतार लगी हुई हैं। लोग सुबह 6.30 बजे से ही पोलिंग बूथ पहुंच रहे थे। मतदान शुरू होते ही लोगों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई है। कांकेर में कुल 9 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे हैं। इन उम्मीदवारों के भविष्य का चुनाव 15 लाख 50 हजार 585 मतदाता करेंगे। छत्तीसगढ़ में कांकेर के अलावा महासमुंद और राजनांदगांव लोकसभा सीट पर मतदान आज हो रहा है।

कांकेर लोकसभा क्षेत्र में कुल 2022 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इनमें से 154 मतदान केन्द्र संवेदनशील हैं। यहां सुरक्षापूर्ण मतदान के लिए 80 कंपनिया तैनात की गई हैं।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..
CG Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो