scriptसड़क हादसा: कंडम एंबुलेंस से इलाज में हुई देरी, बाइक एक्सीडेंट से एक की मौत, 4 घायल | Road Accident: Ambulance 108 delay to come, one killed, 4 injured | Patrika News
कांकेर

सड़क हादसा: कंडम एंबुलेंस से इलाज में हुई देरी, बाइक एक्सीडेंट से एक की मौत, 4 घायल

जिले के एंबुलेंस हुए कंडम, 102 या महतारी एक्सप्रेस से सहयोग लेकर मरीजों को पहुंचाई जा रही राहत।

कांकेरDec 06, 2019 / 10:23 pm

CG Desk

दो बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल

दो बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल

कांकेर . प्रदेश में बढ़ते सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। नए यातायात नियम लागू होने के बावजूद हादसों में कोई नियंत्रण नहीं हुआ है। वही प्रदेश की लचर स्वास्थ्य सुविधाओं के कारण भी पीड़ितों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को भानुप्रतापपुर के दुर्गूकोंदल में दो मोटर साइकिल की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल है।

कंडम एंबुलेंस से प्राथमिक चिकित्सा में हुई देरी
घायलों को संजीवनी एक्सप्रेस 108 से दुर्गूकोंदल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है जहां चारों का इलाज चल रहा है। उल्लेखनीय है की घटना के बाद संजीवनी एक्सप्रेस 108 को बुलाया गया। एबुंलेंस घटना स्थल पर पहुंची तो गई लेकिन वाहन में खराबी के कारण वह वही बंद हो गई। घटना स्थल पर मौजूद लोगों के प्रयास के बाद जैसे तैसे गाड़ी को चालू किया गया। 108 चालू हुई तब कहीं जाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा सका।

आपको बता दें कि कांकेर जिले में संजीवनी 108 वाहनों की हालत खराब हो गई है। इन वाहनों का बीच रास्ते में खराब हो जाना गंभीर लापरवाही है। इससे मरीज की जान भी जा सकती है। जानकारी के मुताबिक अधिकांश वाहन कंडम हो गए हैं, इस जगह 102 या महतारी एक्सप्रेस से सहयोग लेकर मरीजों को राहत पहुंचाई जा रही है। खराब वाहनों का खामियाजा इस जिले के बेबस ग्रामीण भुगत रहे हैं। जिनके पास अधिक पैसे देकर निजी वाहन लाने की हिम्मत नहीं है, उनको परेशानी हो रही है।

Home / Kanker / सड़क हादसा: कंडम एंबुलेंस से इलाज में हुई देरी, बाइक एक्सीडेंट से एक की मौत, 4 घायल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो