Suicide In Kanker: मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात एक महिला शहर में बस स्टैंड के पास संदेहास्पद खड़ी थी जो आने जानें वाले लोगों से गोल मोल बात कर रही थी और सही जवाब नहीं दे पा रही थी। महिला की स्थिति ठीक नहीं लगने पर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची कांकेर पुलिस ने महिला को कोतवाली थाना ले गई और महिला से उसका पता और परिजनों की जानकारी मांगी।
Kanker Suicide Case: कांकेर एसडीओपी मोहसीन खान ने बताया की महिला रात को शहर में बस स्टैंड के पास महिला के होने की जानकारी मिली जो लोगों से गोलमोल बातें कर रही थी। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस की टीम ने महिला को थाना लाया और परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया। संपर्क नहीं होने पर महिला को सखी सेंटर ले जाया गया था।
सुबह जानकारी मिली की महिला ने बंद कमरे में फांसी लगा ली। शव का पंचनामा कर शव पीएम के लिए भेजा गया है। महिला के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला कोंडागांव जिले के विश्रामपुरी कलगांव की बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।