scriptUP weather update: मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर अवसाद में बदलने की संभावना | Cyclonic Disturbance over South West Bay of Bengal | Patrika News
कन्नौज

UP weather update: मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर अवसाद में बदलने की संभावना

मौसम विभाग ने अगले 5 दोनों के मौसम के विषय में जानकारी दी है। तापमान में काफी गिरावट आएगी। आसमान में बादलों का आना-जाना बना रहेगा।

कन्नौजNov 15, 2023 / 07:09 am

Narendra Awasthi

UP weather update: मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर अवसाद में बदलने की संभावना

UP weather update: मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर अवसाद में बदलने की संभावना

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अंडमान सागर, दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी के आसपास के क्षेत्र में चक्रवाती परिसंचरण का प्रभाव है। एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण बंगाल की दक्षिण पश्चिम खादी के ऊपर है। जिसका असर मौसम पर पड़ेगा। भारतीय मौसम विभाग और चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के अनुसार अगले 5 दिनों तक आसमान में बादलों का आना-जाना बना रहेगा। कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर सुनील पांडे ने बताया कि उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर पड़ेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

कन्नौज का अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान साफ रहेगा। 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। कन्नौज का अधिकतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान है। ‌ आसमान में बादलों का आना-जाना बना रहेगा।

उन्नाव का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार उन्नाव का अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान साफ रहेगा। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। रात में भी आसमान साफ रहेगा। लेकिन तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

यह भी पढ़ें: कोहिनूर और भौकाल व्हाट्सएप ग्रुप के संचालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, थे पुलिस की निगाह में, जानें क्यों?

कन्नौज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान है। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहने का अनुमान है। उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर पड़ेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो