scriptकन्नौज हादसा: 20 की मौत, बुरी तरह जले सभी शव, आईजी ने कहा 18 यात्री लापता, देखें घायलों की सूची | kannauj bus truck accident update twenty dead and many missing | Patrika News
कन्नौज

कन्नौज हादसा: 20 की मौत, बुरी तरह जले सभी शव, आईजी ने कहा 18 यात्री लापता, देखें घायलों की सूची

– कन्नौज में बड़ा सड़क हादसा
– ट्रक और बस में भिड़ंत, लगी आग
– 20 की मौत और 22 यात्री घायल

कन्नौजJan 11, 2020 / 10:55 am

Karishma Lalwani

कन्नौज हादसा: 20 की मौत, बुरी तरह जले सभी शव, आईजी ने कहा 18 यात्री लापता, देखें घायलों की सूची

कन्नौज हादसा: 20 की मौत, बुरी तरह जले सभी शव, आईजी ने कहा 18 यात्री लापता, देखें घायलों की सूची

कन्नौज. शुक्रवार की रात करीब 9.30 बजे कन्नौज में बड़ा सड़क हादसा (Kannauj bus truck accident) हुआ। ट्रक और स्लीपर बस की सीधे भिड़ंत से जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद बस में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 20 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 22 घायल हुए।
अचानक हुए हादसे में कुछ ही लोग अपनी जान बचाकर बाहर निकल पाए। कुछ लोगों ने बस की खिड़की तोड़कर अपनी जान बचाई। बाकी अन्य 22 बुरी तरह घायल हो गए। सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने इस घटना का त्वरित संज्ञान लिया है। उन्होंने डीएम से मामले की रिपोर्ट मांगी और सभी घायलों की हरसंभव मदद करने की बात कही है। साथ ही घायलों को 50 हजार और मृतकों के परिजनों को को दो लाख रुपये मुआवजे का ऐलान किया है।
कन्नौज के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने कहा कि बस में करीब 43 लोग सवार थे। घायलों को बचाने के लिए बचाव कार्य जारी रहा। जिलाधिकारी ने कहा कि बस फर्रुखाबाद की थ। 26 यात्री गुरसहायगंज और 17 यात्री छिबरामऊ से सवार हुए थे।
ये भी पढ़ें: राजधानी में छाया घना कोहरा, जीरो विजिबिलिटी के साथ हुई शुरुआत, डीएम ने दिए छुट्टी के आदेश

तीन सुरक्षित, भेजे गए घर

कानपुर रेंज के आईजी मोहित अग्रवाल ने बताया कि 25 यात्रियों को बचाया गया है। इनमें 12 को उपचार के लिए तिरवा मेडिकल कॉलेज और 11 को जिला अस्पताल भर्ती करवाया गया। इनमें से दो यात्री पूरी तरह सुरक्षित थे, जिन्हें घर भेजा गया। वहीं एक अन्य यात्री को भी सुरक्षित पाए जाने पर घर भेजा गया। आईजी ने बताया कि 18 से 20 यात्री लापता हैं। हो सकता है कि उनकी मौत हो गई हो लेकिन यह अभी सुनश्चित नहीं है।
बुरी तरह जले शव

आईजी मोहित अग्रवाल ने बताया कि जिनकी मृत्यु हो गई, उनके शरीर जल कर बुरी तरह झुलस गए हैं। उनकी हड्डियां बिखरी हुई हैं। यह डीएनए टेस्ट के बाद ही पता लग पाएगा कि कितने लोगों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्यता से यही लगता है कि बस में 8 से 10 लोगों के शव थे लेकिन बस इतनी बुरी तरह से जल गई है कि कितने लोगों की मृत्यु हुई इसका सही आंकड़ा बता पाना मुश्किल है। डीएनए टेस्ट के बाद ही मौत का आंकड़ा स्पष्ट हो सकता है।
चश्मदीदों ने क्या कहा

मामले में प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बस पूरी तरह से यात्रियों से भरी हुई थी। टक्कर के बाद बस में भीषण आग लग गई। लोगों ने बस से निकलने की कोशिश की। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बस में 60 से ज्यादा लोग सवार थे और बस पूरी तरह से भरी हुई थी। हालांकि बस से सिर्फ 10-12 लोग ही उतरने में कामयाब हो सके और बाकी लोग बस में ही फंस गए।
घायलों की सूची

kannauj

Hindi News/ Kannauj / कन्नौज हादसा: 20 की मौत, बुरी तरह जले सभी शव, आईजी ने कहा 18 यात्री लापता, देखें घायलों की सूची

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो