अखिलेश यादव के पहली गेंद पर छक्का मारने वाले बयान पर सुब्रत पाठक ने कहा कि वह क्रिकेट खेल चुके हैं। ऑफ स्पिनर बॉलर है। गेंद कहां पड़ेगी और कहां घुसेगी, पता नहीं चलेगा? एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के कन्नौज से चुनाव लड़ने को उसी प्रकार देखते हैं। जिस प्रकार डिंपल यादव ने चुनाव लड़ा था। योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के रक्षक है
बसपा-सपा सरकार के दौरान माफिया खूब फले फूले शिवपाल सिंह के ईडी और सीबीआई पर दिए गए बयान पर बीजेपी सांसद ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को भी ईडी ने 8 बार बुलाया। नहीं गए। नौवीं बार अपने साथ टांग ले गई। उन्होंने कहा कि बसपा और सपा सरकार के दौरान माफिया खूब फले फूले हैं। मुख्तार अंसारी मुख्तार अंसारी दोनों ही पार्टियों का विधायक रह चुके हैं। दोनों ही पार्टियां माफियाओं के संरक्षक है। अतीक अहमद भी दोनों ही पार्टियों से विधायक रह चुका है। ओवैसी के लिए मुख्तार अंसारी और जिन्ना दोनों शहीद है। आतंकियों के मरने पर इन्हें रोना आता है। इसीलिए माना जाता है कि विशेष संप्रदाय आतंकवादियों को बढ़ावा देता है।