4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टला बड़ा रेल हादसा, पहिये का पट्टा टूटकर दूसरे पहिये में फंसा

जिले में आज एक बड़ा रेल हादसा होते होते बच गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कन्नौज

•

image

Akansha Singh

•

Updated: 4 Jun 2018, 2:52 PM IST

kannauj

टला बड़ा रेल हादसा, पहिये का पट्टा टूटकर दूसरे पहिये में फंसा

कन्नौज. जिले में आज एक बड़ा रेल हादसा होते होते बच गया । यहां जयपुर से लखनऊ जा रही जयपुर लखनऊ एक्सप्रेस ट्रेन के पहिये का पट्टा टूटकर दूसरे पहिये में फंस गया । ट्रेन में अचानक झटका लगने से ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी रोक दी । जिसके बाद पट्टा फंसने की जानकारी हुई । मौके पर पहुंची इंजीनियरों की टीम ने करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद पट्टा निकलवाया और जांच के बाद ट्रेन को आगे रवाना किया ।

यह भी पढ़ें - पूरा होगा दो दशकों का सपना, अब हरदोई के बच्चे अपने घर मे ही कर सकेंगे डाक्टरी की पढ़ाई

कन्नौज स्टेशन से 300 मीटर पहले तिर्वा क्रासिंग पर सुबह सुबह बड़ा हादसा बच गया । जयपुर लखनऊ एक्सप्रेस ट्रेन ने चलते चलते अचानक झटका लिया तो उसे कुछ गड़बड़ी का शक हुआ और इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी गयी । ट्रेन के गार्ड और ड्राइवरों ने जब चेक किया तो बीच की बोगी के एक पहिये में रबड़ का पट्टा बुरी तरह फंसा था । जिसने ट्रेन को कुछ क्षण के लिए जाम कर दिया था । ड्राइवर ने इसकी सूचना आलाधिकारियों को दी । सूचना पर इंजीनियरों की एक टीम मौके पर पहुंची और 45 मिनट की मशक्कत के बाद पहिये में फंसा पट्टा निकाला जा सका । इंजिनयरो के हरी झण्डी देने के बाद ट्रेन को लखनऊ के लिए बढ़ाया गया । इस दौरान यात्रियों का बुरा हाल रहा । किसी अनहोनी का डर उनके चोहरों पर भी झलक र हा था । जब ट्रेन चली तो यात्रियों ने राहत की सांस ली ।

यह भी पढ़ें - खेत में महिला के साथ युवक कर रहा था कुछ ऐसा, लोगों ने रंगे हांथ पकड़ा और फिर...

यह भी पढ़ें - इटावा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्थे चढ़े साल भर से फरार चल रहे इनामी अपराधी

बड़ी खबरें

View All

कन्नौज

उत्तर प्रदेश