
इटावा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्थे चढ़े साल भर से फरार चल रहे इनामी अपराधी
इटावा. उत्तर प्रदेश के इटावा जिले की चौबिया पुलिस ने गैंगरेप के मामले में एक साल से वांछित चल रहे 12 हजार रुपए के इनामी को दबोच लिया । वहीं एक अन्य 12 हजार रुपए के इनामी बदमाश को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है । पुलिस इनामी अपराधियों के खिलाफ इटावा पुलिस के चलाये जा रहे अभियान मे पुलिस को यह बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। इस अभियान में पिछले दो महीने में एक दर्जन से अधिक इनामी बदमाश पकड़े जा चुके हैं।
सैफई के पुलिस उपाघीक्षक निर्मल चंद्र बिष्ट ने बताया कि चौबिया थाने में 25 जून 2017 को गैंगरेप का मामला पंजीकृत किया गया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिशें दे रही थी । गिरफ्तारी न होने के कारण आरोपी पर 12 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। चौबिया थानाध्यक्ष सतीश यादव ने गैंगरेप के वांछित आरोपी को कर्री पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि चौबिया थाना क्षेत्र के मुकुंदपुरा के रहने वाले अनीस जाटव तथा भरथना थाना क्षेत्र के गांव कुंअरा के रहने वाले हन्नू जाटव को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों पर 12-12 हजार रुपए के इनामी घोषित थे।
इटावा के एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी बताते है कि फरार अपराधियो के खिलाफ पुलिस का सधन अभियान चलाये जा रहे क्रम मे अपराधियो की गिरफतारी करने मे पुलिस लगी हुई है। अपराधियो के खिलाफ चलाये जा रहे है अभियान मे दर्जनो अपराधियो को गिरफतार किया गया है। आगे आने वाले दिनो मे भी यह अभियान बदस्तूर जारी रहेगा ताकि किसी भी अपराधी को कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड करने का कोई मौका नही मिल सके। उन्होंने कहा कि सभी थाना प्रभारियो को अपने अपने इलाके मे फरार अपराधियो को तत्काल गिरफतार करने के निर्देश दिये गये है।
Published on:
4 Jun 2018, 10:53 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.