4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब विशिष्ट ग्रामों में ग्राम चौपाल का होगा आयोजन, योजनाओं का किया जाएगा बखान

चैपालें सायं 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक आयोजित की जायेंगी ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ललितपुर

•

image

Akansha Singh

•

Updated: 4 Jun 2018, 7:51 AM IST

lalitpur

अब विशिष्ट ग्रामों में ग्राम चौपाल का होगा आयोजन, योजनाओं का किया जाएगा बखान

ललितपुर. जिलाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया है कि मा0 मुख्यमंत्री जी उ0प्र0 शासन द्वारा निर्देश दिये गये हैं कि विशिष्ट ग्रामों में ग्राम चैपाल का आयोजन दिनांक 01 जून से 15 जून तक किया जाये। ये चैपालें सायं 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक आयोजित की जायेंगी ।


चौपाल में इन योजनाओं का किया जाएगा बखान

इन चौपाल के आयोजन में केन्द्र तथा राज्य सरकार की योजनायें जैसे ग्राम स्वराज अभियान, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, पेंशन योजना, मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजना, विरासत अभियान, श्रावस्ती माॅडल, ओडीएफ कार्यक्रम आदि अन्य जनहित योजनाओं के सफल क्रियान्वयन हेतु अधिकारीगण जन चैपाल आयोजित कर प्रतिभाग करेंगे और जनता को शासन की योजनाओं के सम्बंध जनसामान्य एवं पात्र हितग्रहियों लाभार्थियों को अवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करेंगे।


चौपाल में यह अधिकारी है नामित

शासन द्वारा जनपद की विभिन्न तहसीलों एवं ब्लाॅकों के चिन्हित ग्रामों में दिनांक 01 जून से 15 जून तक आयोजित होने वाली चैपालों के आयोजन हेतु जिलाधिकारी अपर जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारीयों के साथ उप जिलाधिकारी, तालबेहट, उप जिलाधिकारी, पाली, उप जिलाधिकारी, ललितपुर, उप जिलाधिकारी, मड़ावरा, उप जिलाधिकारी, महरौनी, तहसीलदार, तालबेहट, तहसीलदार, पाली, तहसीलदार, ललितपुर, तहसीलदार, मड़ावरा, तहसीलदार, महरौनी, तहसीलदार न्यायिक, तालबेहट तथा तहसीलदार न्यायिक, ललितपुर को नामित किया गया है। इन चैपालों का आयोजन उक्त अधिकारियों की अध्यक्षता में किया जायेगा। इस सम्बंध में जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह द्वारा जनपद के समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे जिलाधिकारी की चैपालों में स्वयं प्रतिभाग करेंगे तथा अन्य अधिकारियों की चैपालों में उनके प्रतिनिधि समस्त सूचनाओं सहित अनिवार्य रूप से उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे, साथ ही उन्होंने समस्त तहसीलदारों एवं न्यायिक तहसीलदारों को निर्देश दिये हैं कि वे उक्त चैपालों में अपने अधीनस्थ राजस्व निरीक्षक, लेखपालों को उपस्थित होना सुनिश्चित करायें। जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारियों को भी निर्देशित किया है कि वे उपरोक्त कार्यक्रमों के अनुसार अपने-अपने खण्डीय ग्रामीण क्षेत्रों में आहूत की जाने वाली जन चैपालों के सम्बंध में सम्बंधित योजनाओं के कार्मिकों को सूचित करें कि वे आहूत जन चैपालों में अद्यतन समस्त सूचनाओं के साथ उपस्थित रहें तथा ग्राम में जन चैपाल के आयोजन की समस्त व्यवस्थायें तथा फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी कराना सुनिश्चित करायें एवं जन चैपाल के आयोजन के सम्बंध में प्रचार-प्रसार करायें।