24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Etawah / मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि: सैफई में जुटेगा पूरा यादव परिवार, अखिलेश यादव, बोले- दिल में बसने वाले कभी दूर नहीं जाते

मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि: सैफई में जुटेगा पूरा यादव परिवार, अखिलेश यादव, बोले- दिल में बसने वाले कभी दूर नहीं जाते

Mulayam Singh Yadav: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर शनिवार को इटावा के सैफई में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें अखिलेश यादव समेत परिवार के सदस्य, पार्टी के वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इटावा

•

image

Ankit Sai

•

Updated: 10 Oct 2026, 2:11 PM IST

UP News

सपा प्रमुख अखिलेश यादव (X Photo अखिलेश यादव)

Mulayam Singh Yadav Death Anniversary: समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर सैफई में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने परिवार के सदस्यों के साथ अपने पिता की समाधि पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव और शिवपाल सिंह यादव समेत कई नेता भी मौजूद रहे। रामगोपाल यादव ने मुलायम सिंह यादव के संघर्ष और राजनीतिक योगदान को याद किया। समाधि स्थल पर सुबह से ही सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए।

अखिलेश यादव ने समाधि पर पुष्प अर्पित किए

मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर सैफई स्थित समाधि स्थल पर परिवार के सदस्यों और समाजवादी पार्टी के नेताओं ने श्रद्धांजलि दी। अखिलेश यादव ने अपने पिता की समाधि पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव, शिवपाल सिंह यादव और फिरोजाबाद के सांसद रामजी लाल सुमन समेत कई नेता मौजूद रहे।

समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सुबह से ही पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने नेता को नमन करने के लिए पहुंचने लगे। कार्यक्रम को देखते हुए समाधि स्थल के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

अखिलेश ने सोशल मीडिया पर लिखा भावुक संदेश

अखिलेश यादव ने अपने पिता को याद करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर संदेश लिखा। उन्होंने कहा कि जो बसते हैं दिल में लोगों के वो जाकर भी कहीं न जाते हैं, आपके सिद्धांतों और प्रयासों को नमन करते हुए उन्हें और भी साकार और सार्थक करने की वचनबद्धता के साथ श्रद्धांजलि। अखिलेश के इस संदेश में मुलायम सिंह यादव के विचारों और उनके काम को आगे बढ़ाने का संकल्प जताया गया। मुलायम सिंह यादव समाजवादी पार्टी के संस्थापक थे और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ देश के रक्षा मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल चुके थे।

रामगोपाल यादव ने याद किया मुलायम सिंह का योगदान

सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने मुलायम सिंह यादव के राजनीतिक जीवन और संघर्ष को याद किया। उन्होंने कहा कि जो लोग दिल्ली का रास्ता नहीं जानते थे उन्हें उन्होंने सांसद बना दिया। जो लोग लखनऊ नहीं जानते थे उन्हें विधायक बनाकर भेजा। उन्होंने संघर्ष के जरिए सब कुछ अपने बलबूते पर किया।"

रामगोपाल यादव के मुताबिक, मुलायम सिंह यादव ने अपने संघर्ष के दम पर राजनीति में जगह बनाई और कई लोगों को आगे बढ़ने का अवसर दिया।

सीएम योगी और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भी दी श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने एक्स पर लिखा कि पूर्व रक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने भी मुलायम सिंह यादव को याद किया। उन्होंने एक्स पर लिखा कि समाजवादी पार्टी के संस्थापक, देश के पूर्व रक्षा मंत्री, उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व मुलायम सिंह यादव जी की प्रथम पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।