16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इटावा में अखिलेश यादव ने कहा- 50 दिन बाद चुनाव की तारीख आ जाएगी, सबसे बड़ी परीक्षा उत्तर प्रदेश में होगी

Etawah News: इटावा में अखिलेश यादव ने कहा कि 50 दिन बाद चुनाव की तारीख आ जाएगी। सबसे बड़ी परीक्षा उत्तर प्रदेश में ही होगी। उन्होंने भाजपा की प्रदेश और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इटावा

•

image

Narendra Nath Awasthi

•

Updated: 10 Oct 2026, 6:02 PM IST

नेताजी को नमन करते अखिलेश यादव, फोटो सोर्स- X समाजवादी पार्टी

नेताजी को नमन करते अखिलेश यादव, फोटो सोर्स- X समाजवादी पार्टी

Akhilesh Yadav in Etawah: इटावा में अखिलेश यादव ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 50 दिन बाद चुनाव की तारीख आ जाएगी। सबसे बड़ी परीक्षा उत्तर प्रदेश में होगी। इसमें सबसे बड़ी भूमिका समाजवादी पार्टी की होगी। यदि भाजपा की सरकार आ गई तो वोट डालने का अधिकार भी छीन लिया जाएगा। इसलिए देश में सबसे महत्वपूर्ण चुनाव उत्तर प्रदेश का है। अखिलेश यादव नेताजी मुलायम सिंह यादव के चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर इटावा आए थे। जहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने इलेक्शन कमीशन और बीजेपी के संबंधों पर भी चर्चा की। ‌

प्रदेश की जनता ही संविधान बचाएगी

उत्तर प्रदेश के इटावा के सैफई में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ही संविधान बचाएगी। यहां का किसान, नौजवान, व्यापारी और PDA समाज के लोग सब मिलकर संविधान और लोकतंत्र को बचाने का काम करेंगे। लगातार जनता के बीच रहकर ही भारतीय जनता पार्टी को हराया जाएगा। सबसे बड़ी परीक्षा उत्तर प्रदेश में होने जा रही है और इसमें सबसे बड़ी भूमिका समाजवादी पार्टी की रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर तैयारी तेज करने का आह्वान किया।

उपचुनाव में धांधली का आरोप

अखिलेश यादव ने उपचुनावों में धांधली का आरोप लगाते हुए कहा कि मीरापुर में एक पुलिस अधिकारी ने रिवॉल्वर तानकर वोट रोकने का काम किया। वहां पर माताओं-बहनों को लड़ना पड़ा। तब वह जाकर अपना वोट दे पाईं। हमारा, आपका सबका आंदोलन और सवाल इलेक्शन कमीशन से है। बीजेपी सामने क्यों आ रही है? राष्ट्रपति से मुलाकात हुई है। जिसमें सभी दलों के नेता मौजूद थे। उन्होंने प्रमाण मांगे हैं। उत्तर प्रदेश में जितने भी बाय इलेक्शन हुए हैं, बीजेपी ने इलेक्शन कमीशन से मिलकर चुनाव के परिणामों को बदलने की कोशिश की है।

कमजोर सरकारी पुलिस को आगे करती है

अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए कहा कि कमजोर सरकारें पुलिस को आगे करती हैं। चीफ इलेक्शन कमिश्नर पर उंगली उठी है तो इलेक्शन कमीशन के साथ भारतीय जनता पार्टी हो गई। उन्होंने कहा कि जब संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठते हैं तो लोकतंत्र कमजोर होता है। बीजेपी सरकार जानबूझकर पुलिस और प्रशासन का दुरुपयोग कर विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है।

समाजवादी पार्टी संविधान बचाने की लड़ाई लड़ेगी

अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी संविधान बचाने की लड़ाई को गांव-गांव तक ले जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने किसानों, नौजवानों और व्यापारियों को धोखा दिया है। महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है। जनता अब बदलाव चाहती है और 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में PDA गठबंधन बड़ी जीत हासिल करेगा। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग से ही लोकतंत्र मजबूत होगा। अखिलेश यादव नेताजी मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सैफई आए थे। जहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे इस मौके पर उन्होंने मुलायम सिंह यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। ‌