scriptबड़ी खबर: भाजपा मेयर प्रत्याशी पर अचार संहिता उल्लंघन का आरोप, पर्चा निरस्त होने की संभावना | BJP andidate Pramila Pandey accused of violating code of conduct | Patrika News
कानपुर

बड़ी खबर: भाजपा मेयर प्रत्याशी पर अचार संहिता उल्लंघन का आरोप, पर्चा निरस्त होने की संभावना

भाजपा मेयर पद की उम्मीदवार प्रमिला पांडेय का पर्चा निरस्त होने की संभावना बढ़ गई है।

कानपुरNov 07, 2017 / 07:42 pm

shatrughan gupta

BJP

BJP

कानपुर. भाजपा मेयर पद की उम्मीदवार प्रमिला पांडेय का पर्चा निरस्त होने की संभावना बढ़ गई है। कांग्रेस की प्रत्याशी वंदना मिश्रा व नगर अध्यक्ष हरिप्रकाश अग्निहोत्री ने प्रमिला पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाकर इसकी शिकायत चुनाव आयोग से करने की बात कही है। कांग्रेस नगर अध्यक्ष ने बताया, आयोग के आदेशों को भाजपा प्रत्याशी ने जमकर धज्जियां उड़ाईं। नामांकन के वक्त चार लोगों की जगह सैकड़ों लोग पर्चा दाखिल करने के दौरान कक्ष के अंदर व बाहर मौजूद थे। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा प्रत्याशी ने चुनाव की अधिसूचना के बाद पीएम आवास के फार्मो का वितरण किया है। जिला निर्वाचन अधिकारी से हम लोगों ने समय मांगा है और पूरे साक्ष्य लेकर उनके पास जाएंगे और प्रमिला पांडेय पर कार्रवाई के लिए कहेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी से करेंगे शिकायत

नगर निकाय चुनाव अपने चरम पर है। नामांकन के बाद अब प्रत्याशी एक- दूसरे पर निशाना लगा रहे हैं। कांग्रेस ने भाजपा प्रत्याशी प्रमिला पांडेय पर चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगाया है। कांग्रेस नगर अध्यक्ष हरिप्रकाश अग्निहोत्री ने कहा कि हम बुधवार की सुबह जिला निर्वाचन अधिकारी से मिलेंगे और भाजपा प्रत्याशी की शिकायत पर इनका नामांकन रद्द करने के लिए कहेंगे। नगर अध्यक्ष ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी सत्ता के नशे में चूर थीं और नामांकन के आखरी दिन हजारों की संख्या में अपने सर्मथकों के साथ निवाचन कार्यालय पहुंची थी, जिस कक्ष में नामांकन हो रहा था वहां चार लोगों की जगह कई दर्जन भाजपाई मौजूद थे, जो खुला चुनाव आचार उल्लंघन का मामला बनता है।
पीएम आवास के बांटे फार्म

नगर अध्यक्ष हरिप्रकाश अग्निहोत्री ने आरोप लगाते हुए बताया कि भाजपा प्रत्याशी ने चुनाव आचार संहित लगने के बाद सैकड़ों लोगों को पीएम आवास के फार्म बाटें, जिसके साक्ष्य हमारे पास मौजूद हैं। नगर अध्यक्ष का आरोप है कि जिला प्रशासन पूरी तरह से सत्ताधारी के इशारे पर काम कर रहा है। अगर जिला निर्वाचन अधिकारी ने हमारी शिकायत पर गौर नहीं किया तो कांग्रेसी लखनऊ जाकर वहां मुख्य चुनाव आयुक्त से शिकायत कर जिला प्रशासन की पोल खोलेंगे। नगर अध्यक्ष ने कहा कि सोमवार को पूरा शहर भाजपा प्रत्याशी के चलते ठहर गया था। पुलिस-प्रशासन के अफसर भाजपा प्रत्याशी के साथ खड़े दिखाइ दिए।
नामांकन के वक्त मौजूद थे दोनों मिनिस्टर

भाजपा प्रत्याशी प्रमिला पाण्डेय भारी भरकम जुलूस के साथ नामांकन के लिए नगर निगम पहुंची थीं। उनके साथ कैबिनेट मंत्री सतीश महाना, सत्यदेव पचौरी, विधायक नीलिमा कटियार, महेश त्रिवेदी, शहर अध्यक्ष सुरेन्द्र मैथानी पर्चा दाखिल कराने कक्ष पहुंचे थे। नामांकन कक्ष पर यूपी सरकार के दोनों मंत्री और वर्तमान व पूर्व विधायकों के साथ कई भाजपाई मौजूद थे। वहीं मुख्य द्वार के बाहर सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता नारेबाजी कर रहे थे। इस दौरान सपा, बसपा व कांग्रेस के नेताओं ने इसकी शिकायत पुलिस-प्रशासन से की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसी के बाद आज कांग्रेसियों ने तिलक हॉल में बैठक कर भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ शिकायत करने का निर्णय लिया।

Home / Kanpur / बड़ी खबर: भाजपा मेयर प्रत्याशी पर अचार संहिता उल्लंघन का आरोप, पर्चा निरस्त होने की संभावना

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो