30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अखबार ने तोड़ दी शादी, दुल्हन पक्ष ने दूल्हे के घर वालों को जमकर लगाई फटकार

Bride refused to marry groom after he was unable to read newspaper- उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक शादी सिर्फ इसलिए टूट गई क्योंकि दूल्हा अखबार पढ़ने में नाकामयाब रहा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 23 Jun 2021, 1:44 PM IST

अखबार ने तोड़ दी शादी, दुल्हन पक्ष ने दूल्हे के घर वालों को जमकर लगाई फटकार

अखबार ने तोड़ दी शादी, दुल्हन पक्ष ने दूल्हे के घर वालों को जमकर लगाई फटकार

कानपुर. Bride refused to marry groom after he was unable to read newspaper. उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक शादी सिर्फ इसलिए टूट गई क्योंकि दूल्हा अखबार पढ़ने में नाकामयाब रहा। दरअसल, क्षेत्र के जमालीपुर गांव की युवती की शादी अछल्दा थाना क्षेत्र के ग्राम महाराजपुर निवासी युवक के साथ तय थी। बेटी की शादी धूमधाम से करने के लिए पिता तैयारियों में जुटे हुए थे। बारात आने के बाद द्वारचार की रस्म अदायगी की गई। नाच गाने के साथ दूल्हे पक्ष का स्वागत किया गया। सब कुछ अच्छे से चल रहा था कि अचानक दुल्हन को दूल्हे की परीक्षा लेने का मन कर गया।

दुल्हन पक्ष ने लगाई फटकार

जब वरमाला पड़ने का समय आया, तो लड़की पक्ष के लोगों को दूल्हे की आंखों की नजर काफी कमजोर होने का शक हुआ। तभी हाथों में मेहंदी लगाए और श्रृंगार किए खड़ी दुल्हन ने अखबार मंगवा लिया। जब दूल्हे ने अखबार पढ़ने में असमर्थता व्यक्त की तो सभी हैरान हो गए क्योंकि लड़की पक्ष से किसी को इसकी जानकारी नहीं थी। दुल्हन और उसके घर वालों ने इस दौरान दूल्हे के घर वालों को जमकर फटकार लगाई और कहा- दूल्हे की इस कमी के बारे में आपको पहले बताना चाहिए था न तो हम ये शादी तय ही न होने देते। हालांकि इसके बाद अगली सुबह तक दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास चलता रहा, लेकिन वर पक्ष के सभी प्रयास विफल रहे।

ये भी पढें:घर से विदा होकर ससुराल पहुंची दुल्हन, गाड़ी से उतरते ही दूल्हे को जड़ दिया थप्पड़

ये भी पढें: सस्ता आशियाना पाने का सुनहरा मौका, इस योजना में करें अप्लाई, हर मकान पर 5.33 लाख रुपये का अनुदान