scriptGold Rate Today: सोने की कीमत हुई स्थिर लेकिन चांदी में फिर आई गिरावट, जानिए आज के भाव | gold rate today in sarafa market kanpur | Patrika News
कानपुर

Gold Rate Today: सोने की कीमत हुई स्थिर लेकिन चांदी में फिर आई गिरावट, जानिए आज के भाव

Gold Price Gold Rate कानपुर के सराफा बाजार में आज सोने का भाव स्थिर रहा, जबकि चांदी की कीमत में गिरावट आई है। हालांकि सोमवार को चांदी में गिरावट के बाद आज फिर चांदी नर्म पड़ी है। जबकि कल चांदी का भाव 63,520 रुपए प्रति किलो रहा था।

कानपुरNov 30, 2021 / 11:26 am

Arvind Kumar Verma

Gold Rate Today: सोने की कीमत हुई स्थिर लेकिन चांदी में फिर आई गिरावट, जानिए आज के भाव

Gold Rate Today: सोने की कीमत हुई स्थिर लेकिन चांदी में फिर आई गिरावट, जानिए आज के भाव

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
कानपुर. Gold Price सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमत (Gold Rate Today) में कोई बदलाव नहीं आया। जबकि चांदी में गिरावट आई है। कल 29 नवंबर को सोने का भाव (Gold Rate) 48,710 रुपए प्रति दस ग्राम रहा था। कोई बदलाव न होने के चलते आज भी सोने की कीमत 48,710 रुपए प्रति दिया ग्राम रही। वहीं आज चांदी का भाव (Silver Rate) 63,100 रुपए प्रति किलोग्राम रहा। जबकि कल चांदी का भाव (Chandi Rate) 63,520 रुपए प्रति किलो रहा था। इस तरह आज चांदी की कीमत में 420 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है।
गहने खरीदते समय हॉलमार्क का विशेष ध्यान रखें। हॉलमार्किंग से इस बात की गारंटी होती है कि जो सामान दुकानदार ने ग्राहक को बेचा है, वह उतने ही कैरेट का है, जिनता आभूषण पर लिखा है। हॉलमार्किंग भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत होती है। हॉलमार्किंग कीमती धातु सामग्रियों में उस धातु की आनुपातिक सामग्री का सटीक निर्धारण और आधिकारिक रिकॉर्ड है। हॉलमार्किंग खरीदारों को सोना की असली-नकली पहचान करने में मदद करती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो