scriptआईएससी बोर्ड परिणाम: प्रतिष्ठा को पहला, वैष्णवी सिंह को मिला दूसरा स्थान | ISC Board Result Pratistha secured first position by scoring 99% marks | Patrika News
कानपुर

आईएससी बोर्ड परिणाम: प्रतिष्ठा को पहला, वैष्णवी सिंह को मिला दूसरा स्थान

आईएससी बोर्ड का परिणाम आज घोषित किया गया। जिसमें कानपुर से प्रतिष्ठा सचान ने पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरा स्थान वैष्णवी सिंह को मिला। ‌

कानपुरMay 06, 2024 / 04:35 pm

Narendra Awasthi

आईएससी बोर्ड की 12वीं क्लास का रिजल्ट आज घोषित किया गया। जिसमें 99% नंबर लेकर प्रतिष्ठा सचान ने शहर का नाम रोशन किया है। इसके साथ ही 98.75% अंक लेकर वैष्णवी सिंह ने दूसरा और संचय सचदेवा ने 98% अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। ‌प्रतिष्ठा का सपना है कि वह आईएएस अधिकारी बनकर देश की सेवा करें। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। ‌बातचीत के दौरान बताया कि उन्होंने पढ़ाई को कभी दबाव में नहीं लिया।
यह भी पढ़ें

एलआईसी अमृत बाल योजना: मिलता है गारंटी युक्त बोनस, लोन की सुविधा भी उपलब्ध

वैष्णवी सिंह ने ,’द चिन्टल्स स्कूल’ में पढ़ाई करके 98.7 पांच अंक प्राप्त किए। उन्हें शहर में दूसरा स्थान मिला है। जिनके पिता अनिल कुमार सिंह झांसी रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ में हेड कांस्टेबल है। वैष्णवी सिंह का भाई अभिषेक ने भी 2016 में टॉप किया था। उन्होंने बताया कि उनका सपना डॉक्टर बनने का है। जिसके बायोलॉजी में 97%, इंग्लिश और हिंदी में 99%, फिजिक्स और केमिस्ट्री में 96% अंक प्राप्त मिले हैं। ‌

संचय सचदेवा ने 98% अंक प्राप्त किया

संचय सचदेवा ने 98% अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। जिसके पिता की कपड़े की दुकान है। बातचीत के दौरान संचय ने बताया कि वह आईआईटी से कंप्यूटर इंजीनियर बनना चाहता है। ऐसे समय जब सब कुछ डिजिटल हो रहा है। उसे इसी क्षेत्र में काम करना पसंद है। सफल छात्रों के घरों में जश्न का माहौल है।

Hindi News/ Kanpur / आईएससी बोर्ड परिणाम: प्रतिष्ठा को पहला, वैष्णवी सिंह को मिला दूसरा स्थान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो