scriptकानपुर: सपा विधायक और लोकसभा प्रत्याशी साहित्य 200 समर्थकों पर मुकदमा दर्ज | Kanpur: Case registered against SP MLA and Lok Sabha candidate | Patrika News
कानपुर

कानपुर: सपा विधायक और लोकसभा प्रत्याशी साहित्य 200 समर्थकों पर मुकदमा दर्ज

सपा विधायक इरफान सोलंकी पर अदालत में कार्रवाई चल रही है अब अमिताभ बाजपेई के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है जिसमें सभा प्रत्याशी आलोक मिश्रा भी शामिल है। ‌अपर पुलिस आयुक्त ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

कानपुरApr 14, 2024 / 11:41 am

Narendra Awasthi

सपा विधायक और लोकसभा प्रत्याशी साहित्य 200 समर्थकों पर मुकदमा

सपा विधायक और प्रत्याशी सहित 200 से अधिक लोगों पर मुकदमा

उत्तर प्रदेश के कानपुर में सपा विधायक अमिताभ बाजपेई और कानपुर लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी आलोक मिश्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।‌ आरोप है कि बीते 11 अप्रैल को उन्होंने पनकी थाना में पुलिस अधिकारियों के साथ आक्रामक भाषा शैली का प्रयोग किया। बिना अनुमति धरना प्रदर्शन दिया। सीसीटीवी फुटेज और वीडियो को देखने के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। अपर पुलिस आयुक्त विजेंद्र द्विवेदी ने यह जानकारी दी है‌। उन्होंने बताया कि सपा विधायक के विरोध प्रदर्शन के कारण पुलिस अधिकारियों और क्यूआरटी पुलिस बल को भी मौके पर आना पड़ा था। घटना पनकी थाना की है।

यह भी पढ़ें

कन्नौज सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव? सपा जिलाध्यक्ष ने बताया कब होगी घोषणा

बीते 11 अप्रैल को ईद के दौरान सपा नेता सम्राट विकास के खिलाफ पुलिस ने धारा 151 के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया था। जानकारी मिलते ही विधायक अमिताभ बाजपेई और सपा प्रत्याशी आलोक मिश्रा अपने समर्थकों के साथ पनकी थाना पहुंच गए। जहां उनकी पुलिस अधिकारियों के साथ गर्मा-गर्म बहस हुई। पुलिस अधिकारियों से आक्रामक भाषा शैली में बातचीत की।

अपर पुलिस आयुक्त विजेंद्र द्विवेदी ने बताया कि विधायक अमिताभ बाजपेई, प्रत्याशी आलोक मिश्रा, संजय यादव, ओमा, रवि सिंह के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज किया गया है। करीब 200 अज्ञात भी शामिल है। उन्होंने बताया कि अमिताभ बाजपेई और आलोक मिश्रा ने पुलिस अधिकारियों के साथ आक्रामक भाषा शैली का प्रयोग किया। अभद्र टिप्पणी करते हुए धरना प्रदर्शन भी दिया। सीसीटीवी फुटेज और वीडियो के आधार पर आईपीसी की धारा 186, 188, 341, 555(2) और 125 लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 1951 में मुकदमा दर्ज किया गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो