scriptसौतेली मां की हैवानियत, भीख भी मंगवाती, घर का काम भी कराती, जी नहीं भरा तो पीट कर की हत्या | Kanpur: Stepmother beats 9 year old girl to death, villagers anger | Patrika News
कानपुर

सौतेली मां की हैवानियत, भीख भी मंगवाती, घर का काम भी कराती, जी नहीं भरा तो पीट कर की हत्या

सौतेली मां ने डंडों से पीट कर नौ वर्षीय रेहाना की हत्या कर दी। जबकि उससे पूरे घर का काम करती थी। घर खर्च चलाने के लिए भीख भी मंगवाती थी। घटना में पति की भूमिका भी संदिग्ध है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। ‌

कानपुरFeb 04, 2024 / 10:01 am

Narendra Awasthi

सौतेली मां की हैवानियत, भीख भी मंगवाती, घर का काम भी कराती, की हत्या

घटना की जानकारी देते एसीपी बिल्हौर

उत्तर प्रदेश के कानपुर में सौतेली मां ने 9 साल की बच्ची की जमकर पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। ‌कर दिया डर के मारे बच्ची छुप गई थी। पड़ोसियों की सूचना मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को चक में भर्ती कराया जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हैलेट रेफर कर दिया गया।‌ जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया घटना की जानकारी देते हुए एसीपी बिल्हौर ने बताया कि महिला को थाना लाया गया है जहां उससे पूछताछ की जा रही है घटना अरौल थाना क्षेत्र के गजना गांव की है।

यह भी पढ़ें

जिला स्तरीय अधिकारी पर लेखपाल भारी, नहीं रूक रहा तालाब पर वेयरहाउस का निर्माण, एडीएम बोले…

 

 

गांव निवासी मोहम्मद अनीस ने ने फरजाना से निकाह किया था। इसके पहले उसकी पहली पत्नी की 5 साल पहले मौत हो गई थी। जिससे उसके चार बच्चे हैं। जिसमें आर्यन, रेहना, फरजान, गुलफ्शा शामिल है। पहली पत्नी मीरा की मौत के बाद अनीश ने बिहार की रहने वाली फरजाना खातून से दूसरी बार शादी कर ली। जिससे उसे एक बेटी भी है। मोहल्ले वालों के अनुसार सौतेली मां पहले पत्नी के बच्चों से खूब काम कराती थी। मारती भी थी। घर का खर्च चलाने के लिए भीख भी मंगवाती थी।

पति के सामने फरजाना ने की पिटाई

शनिवार की रात को फरजाना ने अनीश के सामने रेहाना की डंडों से खूब पिटाई की। जिसकी चीखें मोहल्ले वालों ने सुनी। मोहल्ले वालों के अनुसार थोड़ी देर बाद आवाज आना बंद हो गई। इस पर पड़ोसी अनीस के घर गए और जानकारी की। साथ में गांव के प्रधान अक्षय भी थे। लेकिन अनीश और फरहान ने बेटी के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी।
छत पर गंभीर हालत में मिली रेहाना

इस पर आक्रोशित ग्रामीण घर के अंदर घुस गए और खोजबीन करने लगे। छत पर रखें मौरंग के ढेर के पास से कराहने की आवाज सुनाई पड़ी। मोहल्ले वालों ने देखा कि रेहाना खून से लथपथ गंभीर हालत में पड़ी हुई है। 112 पर इसकी जानकारी दी गई‌ घटना की जानकारी मिलने पर अरौल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसीपी बिल्हौर भी पहुंच गए।

क्या कहते हैं एसीपी बिल्हौर?

घायल रेहान को एंबुलेंस से हैलेट भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एसीपी बिल्हौर अजय कुमार त्रिवेणी ने बताया कि महिला को पूछताछ के लिए लाया गया है। उन्होंने बताया कि मुकदमा दर्ज कर सौतेली मां फरहान और पति अनीश को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Hindi News/ Kanpur / सौतेली मां की हैवानियत, भीख भी मंगवाती, घर का काम भी कराती, जी नहीं भरा तो पीट कर की हत्या

ट्रेंडिंग वीडियो