3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अश्लील वीडियो बनाकर 5 साल तक रेप, शिक्षक की ब्लैकमेलिंग पर छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम

UP Crime: उत्तर प्रदेश में शिक्षक 5 से छात्रा का यौन उत्पीड़न करता रहा। ब्लैकमेलिंग से तंग आकर छात्रा ने आत्महत्या की कोशशि की तो मामले का खुलासा हुआ।

2 min read
Google source verification
Rape Case

UP Crime: कानपुर चकेरी एयरफोर्स स्टेशन के पास स्थित एक सरकारी स्कूल की पूर्व छात्रा ने स्कूल के स्पोर्ट्स टीचर पर अश्लील वीडियो बना ब्लैकमेल कर पांच सालों तक यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। उत्पीड़न से तंग आकर 14 जुलाई को छात्रा ने जान देने की कोशिश की तो परिजन पुलिस के पहुंचे। डरे सहमे परिजनों ने चकेरी पुलिस को तहरीर दी है।

चकेरी के प्राइवेटकर्मी के अनुसार वर्ष 2019 में बेटी उक्त स्कूल में कक्षा नौ की छात्रा थी। जहां पर स्पोर्ट्स टीचर ने बहलाकर बेटी का आश्लील वीडियो बना लिया। आरोपित वीडियो वायरल करने की धमकी देकर छात्रा का यौन उत्पीड़न करने लगा।

14 जुलाई को छात्रा ने की आत्महत्या की कोशिश

स्कूल के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा छात्रा ने 2022 में 12 वीं पास कर ली लेकिन स्पोर्ट्स टीचर ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। वह ब्लैकमेल करता रहा। पांच सालों तक अरोपित वीडियो के सहारे यौन उत्पीड़न और पैसे मंगवाता रहा। जान देने से परिजनों ने बचाया स्पोर्ट्स टीचर की हरकतों से तंग आकर 14 जुलाई 2024 को छात्रा ने आत्महत्या की कोशिश की लेकिन परिजनों ने सही समय पर आकर उसे बचा लिया। तब छात्रा ने परिजनों को टीचर के ब्लैकमेलिंग की बात बताई।

यह भी पढ़ें:मुरादाबाद में बारिश से पटरियां डूबीं, सिग्नल हुआ ठप, 36 ट्रेनें चार घंटे तक रास्ते में खड़ी रहीं

लोकलाज के डर से साध ली थी चुप्पी

जब 14 जुलाई को छात्रा ने परिजनों को आपबीती बताई तो परिजनों ने लोकलाज के डर से आरोपित की कोई शिकायत नहीं की। इसके बाद भी आरोपित फोन कर परिवार को वीडियो वायरल करने और परिवार को जान से मारने की धमकी देता रहा। जब उत्पीड़न बढ़ गया तो परिजनों ने चकेरी पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

Story Loader