
फोटो सोर्स- कानपुर पुलिस कमिश्नर
Embezzlement of lakhs by posing as a post office agent: कानपुर में पोस्ट ऑफिस एजेंट बनकर लोगों से पैसा जमा करने के लिए लेते थे और उसकी रसीद और पासबुक भी अकाउंट खाताधारक को दी जाती थी। जब खाताधारक पोस्ट ऑफिस में जमा धनराशि के विषय में जानकारी प्राप्त करने गए तो जानकारी हुई कि इस प्रकार का कोई खाता पोस्ट ऑफिस में खोला ही नहीं गया है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। इस संबंध में डीसीपी सेंट्रल ने बताया कि जांच में 40 लाख रुपए ठगी करने का मामला सामने आया है। मुकदमा दर्ज कर महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना अनवरगंज थाना क्षेत्र की है।
फर्जी पासबुक और रसीद भी दे रहे थे
उत्तर प्रदेश के कानपुर के अनवरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली विनीता ने थाने में तहरीर देकर जानकारी दी है कि अनुजा ने पोस्ट ऑफिस एजेंट बनकर उनसे संपर्क किया। उन्होंने पोस्ट ऑफिस में अपना अकाउंट खोला और अनुजा को जमा करने के लिए पैसे दिए। इसके बदले में अनुजा ने रसीद और पासबुक भी दी।
उन्होंने बताया कि समय पूरा होने के बाद जमा धन के वापस लेने गई तो उन्हें ठगे जाने की जानकारी हुई। इस बीच कई अन्य पीड़ित भी सामने आ गए। जानकारी हुई कि उन्हें फर्जी रसीद और पासबुक दी जा रही थी। इस मामले में अनुजा के पति आशीष और सास नीलम भी शामिल हैं।
इस संबंध में डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार ने बताया कि अनवरगंज थाना में कुछ लोगों ने तहरीर देकर बताया कि उन्होंने पोस्ट ऑफिस के एजेंट को पैसा जमा करने के लिए दिया था, लेकिन उसे जमा नहीं किया गया। इस संबंध में अनवरगंज थाना में मुकदमा दर्ज किया गया था।
डीसीपी सेंट्रल ने बताया कि विवेचना के बाद जानकारी हुई कि सास, बहू और एक लड़का तीनों गैंग बनाकर यह कार्य कर रहे हैं, जो लोगों से पैसे लेकर उन्हें फर्जी पासबुक और रसीद दे रहे थे। पूरे पैसे का गबन कर रहे थे। इस मामले में एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इस बात की जानकारी की जा रही है कि और कितने लोग हैं जिनसे पैसे लेकर गबन किया गया है। अब तक 40 लाख रुपए के गबन की जानकारी सामने आई है। पूछताछ की जा रही है।
Updated on:
02 Feb 2026 08:49 pm
Published on:
02 Feb 2026 08:47 pm

बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
