scriptLoksabha Chunav 2024: बीएसपी प्रदेश अध्यक्ष बोले- 2024 में मायावती को बनाना है पीएम | Loksabha Chunav 2024 BSP president vishwanath pal said Mayawati | Patrika News
कानपुर

Loksabha Chunav 2024: बीएसपी प्रदेश अध्यक्ष बोले- 2024 में मायावती को बनाना है पीएम

LokSabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को देखते हुए बीएसपी तैयारियों में जुट गई है। इसी कड़ी में बीएसपी प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल कानपुर पहुंचे। वहां पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पाल ने कहा कि 2024 में मायावती को प्रधानमंत्री बनाना है।

कानपुरDec 24, 2023 / 11:11 am

Anand Shukla

Loksabha Chunav 2024 BSP president said Mayawati has to be made PM in 2024

बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल

LokSabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 होने में अब कुछ ही महीने बचे हैं। इसे देखते हुए सभी राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सत्ताधारी बीजेपी अपने एनडीए गठबंधन को मजबूत करने में लगी हैं। वहीं, विपक्षी दलों ने बीजेपी को हराने के लिए एक गठबंधन बनाया है, जिसका नाम इंडिया गठबंधन। ये दल बीजेपी को टक्कर देने के लिए रणनीति बना रहे हैं।
बसपा सुप्रीमो मायावती ने पहले ही ऐलान कर दिया है कि लोकसभा चुनाव उनकी पार्टी अकेले दम पर लड़ेंगी। इसके बाद बीएसपी नेता प्रदेश का दौरा करके सियासी जमीन तैयार करने में लग गए हैं। इसी कड़ी में बहुजन सामाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल समीक्षा बैठक करने के लिए कानपुर पहुंचे। यहां पर बसपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका गंगा बैराज पर जोरदार स्वागत किया।
यह भी पढ़ें

किसानों के लिए खुशखबरी! सीएम योगी का ऐलान, जल्द बढ़ेंगा गन्ना का दाम

2024 में बहन जी को पीएम बनाना है: बसपा
इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल बीएसपी कार्यालय पहुंचकर मंडल स्तरीय बैठक में विधानसभावार समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने विपक्षी गठबंधन पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि हमें किसी पार्टी से गठबंधन नहीं करना है, बल्कि समाज से गठबंधन करना है। लोकसभा चुनाव 2024 में बहन जी को प्रधानमंत्री बनाना है।
समाज के हर तबके से गठबंधन करें: पाल
विश्वनाथ पाल ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी किसी भी राजनीतिक पार्टी से गठबंधन नहीं करेगी। पार्टी अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी। कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर भाईचारा बनाएं। समाज के हर तबके से गठबंधन करें। हमारा उद्देश्य किसी दल से गठबंधन करना नहीं है, बल्कि बीएसपी दलित, मुस्लिम, पिछड़ों और गरीब सवर्णों से गठबंधन करेगी।
‘सरकार की विफलताओं को लोगों के बीच है बताना’
लोकसभा चुनाव से पहले हमें युवाओं की फौज खड़ी करनी है। युवा नई चेतना के साथ संगठन को मजबूत कर रहे हैं। हर बूथ पर युवओं की टोली खड़ी करना हमारा लक्ष्य है। गांव-गांव और घर-घर जाकर बहन जी के संदेश को बताने का काम करें। उन्होंने कहा कि सरकार की विफलताओं, विपक्ष के मंसूबों को जनता तक पहुंचाना ही हमारा लक्ष्य है।

Hindi News/ Kanpur / Loksabha Chunav 2024: बीएसपी प्रदेश अध्यक्ष बोले- 2024 में मायावती को बनाना है पीएम

ट्रेंडिंग वीडियो