scriptसीएम का मनाया जन्मदिन, सबको भाया भगवा केक | Saffron cake prepared on 46th birthday of cm yogi adityanath | Patrika News
कानपुर

सीएम का मनाया जन्मदिन, सबको भाया भगवा केक

जन्मदिन पर भगवा की बड़ी मांग, खूब बिके केक और पकवान

कानपुरJun 06, 2018 / 11:19 pm

Vinod Nigam

Saffron cake prepared on 46th birthday of cm yogi adityanath

सीएम का मनाया जन्मदिन, सबको भाया भगवा केक

कानपुर। उत्तर पद्रेश में जब से योगी आदित्यनाथ सीएम बने हैं तब से भाजपा नेता, कार्यकर्ता और सरकारी अफसरों पर भगवा प्रेम सिर चढ़कर बोल रहा है। पांच जून को सीएम का जन्मदिन था, जिसके चलते दो दिन तक कानपुर की बेकरियों में भगवा केक के साथ लड्डुओं और मिठाईयों की डिमांड बड़ गई। भाजपा कार्यकर्ता मुंहमांगी कीमत देकर भगवा केट खरीदा और बुधवार की शाम तक जन्मदिन का उत्सव मनाया। उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन दूसरी बार कानपुर में पड़ा। हालांकि नाथ संप्रदाय के होने के कारण योगी आदित्यनाथ अपना जन्मदिन नहीं मनाते, लेकिन समर्थक समारोह करने में लगे हैं।
भगवा केक-लड्डु से पटे बजार
एक साल पहले महंत योगी आदित्यनाथ ने सीएम पद की शपथ ली तो पूरे प्रदेश में भगवा की बयार बहने लगी। सरकारी इमारतों, अस्पताल, स्क्ूल, थाने, प्राईवेट संस्थानों में भगवा रंग से पोत दी गईं। जिसके चलते विपक्षी दलों ने जमकर इसका विरोध किया, लेकिन सरकारी बाबुओं के साथ ही भाजपाई नहीं मानें। पांच जून को सीएम योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन था। सीएम ने सादगी से कानपुर में पौधा लगा अपना जन्मदिन मनाया, लेकिन भाजपा कार्यकर्ता लगातार दूसरे दिन भगवा केक काट जन्मउत्सव मनाया। भाजपा नेता दिनेश अवस्थी ने अपने घर पर कार्यकर्ताओं के बीच भगवा केट काट और सबका मुंह मीठा कराया।
घर के बाहर लगाएं भगवा रंग
भाजपा नेता दिनेश अवस्थी ने कहा कि सनातन धर्म में भगवा रंग का बहुत महत्व है और इस लिए हर एक को अपने घर के बाहर या घर के अंदर भगवा रंग लगाना चाहिए। इससे अनेक भाएदे होंगे। दिनेश अवस्थी ने कहा कि हम चाहते हैं कि यूपी के हर थानों, सरकारी स्कूलों, सरकारी अस्पतालों के अलावा हर घर में भगवा रंग लगाए जाने के लिए लोगों को आगे आना चाहिए। अब यूपी में भगवा रंग की चलेगा। अखिलेश, मायावती और सोनिया गांधी के युग में हरा, नीला सहित अनेक रंगों को बोलबाला था। बसों में लाल रंग पुतवाया गया था। पर जब से सीएम योगी आदित्यनाथ ने सत्ता संभाली है तब से भगवा राज सूबे में पैर पसार रहा है।
मंदिर बनेंगा और भगवा रंग भी दिखेगा
भाजपा नेता ने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि 2019 से पहले अयोध्या में राममंदिर का निर्माण शुरू हो जाएगा। केंद्र की सत्ता भी एक साधू के हाथ में हैं और उसके रहते रामलला ज्यादा दिनों तक त्रिपाल में बैठे नहीं रह सकते। अब यूपी में भी योगी सरकार है। जिससे कहा जा सकता है कि अब मंदिर तो बनकर ही रहेगा। दिनेश अवस्थी ने कहा कि आजादी के सत्तर साल बीत गए, लेकिन यहां की सरकरों ने एक समुदाय को खुश करने के लिए दूसरे को लड़वाया। कांग्रेस के चलते राममंदिर का निर्माण नहीं हो सका। राम मंदिर भी बनेगा और प्रदेश ही नहीं पूरे देश में भगवा रंग भी लोगों को दिलों में सिर चड़कर बोलेगा।

Home / Kanpur / सीएम का मनाया जन्मदिन, सबको भाया भगवा केक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो