scriptमच्छरदानी पहनकर घूम रहे सपा विधायक को पुलिस ने गिरफ्तार किया | sp mla amitabh bajpai protest on yogi adityanath and bjp government | Patrika News
कानपुर

मच्छरदानी पहनकर घूम रहे सपा विधायक को पुलिस ने गिरफ्तार किया

जिले में डेंगू, मलेरिया के मच्छरों ने बोला धावा, कईयों की जा चुकी है जान, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के चलते विधायक अमिताभ बाजपेयी ने मच्छरदानी पहनकर किया प्रोटेस्ट।

कानपुरNov 16, 2019 / 01:03 pm

Vinod Nigam

मच्छरदानी पहनकर घूम रहे सपा विधायक को पुलिस ने गिरफ्तार किया

मच्छरदानी पहनकर घूम रहे सपा विधायक को पुलिस ने गिरफ्तार किया

कानपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को मेट्रो का शिलान्यास के लिए कानपुर पहुंचे थे। जिसके विरोध में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के कार्यकर्ता सड़क पर उतरे थे। पुलिस ने कईयों को घरों में नजरबंद कर दिया था, लेकिन आर्यनगर से सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी मच्छरदानी पहनकर आईआईटी की तरफ कदम बढ़ा दिए। जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और समर्थकों के साथ उन्हें गिरफ्तार कर पुलिसलाइन ले गई। मुख्यमंत्री के जाने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

प्रोटेस्ट का नया तरीका
आर्यनगर से सपा विधायक अमिताभ बाजेपयी का विरोध करने का नायाब तरीका है। वो कभी किसी अफसर को पत्नी के गहने दे देते हैं तो कभी नाव भेंट करते हैं। कानपुर में डेंगू, मलेरिया ने कहर ढाया हुआ है। इसी को लेकर विधायक जी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर उन्हें समस्याओं से अगवत कराने के लिए घर से निकल पड़े। विधायक जी ने प्रोटेस्ट का फिर से नया तरीका इजाद किया। उन्होंने खुद और समर्थकों को मच्छरदानी पहनाकर सड़क पर उतर गए। हलांकि वह कार्यक्रम स्थल तक पहुंच पाते, उसके पहले पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

मच्छर बनें जानलेवा
सपा विधायक ने बताया कि जिले में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया के चलते हरदिन सैकड़ों मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। अब तक मरने वालों की संख्या अब तक 90 पार हो चुकी है। बावजूद जिलप्रशासन, नगर निगम और स्वास्थ्य महकमे के अधिकारी अपने-अपने दफ्तरों में बैठकर कागजी घोड़े दौड़ा रहे हैं। मेरी विधानसभा क्षेत्र में नालियां बजबजा रही हैं तो कूड़े के कचरे के डेर लगे हैं। जिसमें जानलेवा मच्छर पनप रहे हैं। शिकायत के बाद भी अधिकारी कुछ सुनने को तैयार नहीं। इसी के चलते हम मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें जनसमस्याओं से अगवत कराना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने हमें गिरफ्तार कर लिया।

करोड़ों खर्च, समस्या जस की तस
सपा विधायक ने कहा कि नगर निगम और जिला प्रशासन के आंकड़ों पर नजर डालें तो शहर की सफाई व्यवस्था में करोड़ों रुपये खर्च हो चुके हैं। जबकि हकीकत पहली बारिश के बाद सामने आ गई थी। ज्यादातर नाले चोक पड़े हैं और गंदगी से पटे हुए हैं। यह तब है जब शहर में नमामि गंगे योजना के तहत सफाई पर जोर दिया जा रहा है। साथ ही कानपुर को स्मार्ट सिटी का तमगा दिया गया है। सपा विधायक का आरोप है कि योगी सरकार के कारण शहर बदहाली के आंसू बहा रहा है। यदि लोगों की समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो सपाई अब भाजपा नेताओं के अलावा जिले के बड़े अधिकारियों के घर के बाहर धरना देंगे।

अखिलेश ने रखी भी नींव
सपा विधायक ने बताया कि जिस मेट्रो का शिलान्यास करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शहर आए, उसकी बुनियाद तो अखिलेश यादव ने तीन साल पहले रख दी। उस वक्त समाजवादी पार्टी ने बड़ा दिल दिखाते हुए भाजपा के नेताओं को शिलान्यास के लिए बुलवाया था। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पूर्व सांसद मुरली मनोहर जोशी के हाथों से नारियल फोड़वाकर मेट्रो की आधारशिला रखी थी। लेकिन शुक्रवार को हमें बुलाना तो दूर पुलिस के जरिए गिरफ्तार करवा लिया गया।

Home / Kanpur / मच्छरदानी पहनकर घूम रहे सपा विधायक को पुलिस ने गिरफ्तार किया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो