scriptUP weather forecast: आईएमडी ने जारी किया रेड अलर्ट, मौसम वैज्ञानिक ने किया सावधान | UP weather forecast: IMD issued red alert, meteorologist warning | Patrika News
कानपुर

UP weather forecast: आईएमडी ने जारी किया रेड अलर्ट, मौसम वैज्ञानिक ने किया सावधान

आईएमडी ने मौसम को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। आने वाले कुछ दिनों तक मौसम में और भी जबरदस्त परिवर्तन होगा। आसमान से पानी की जगह मानो आग की बारिश हो रही है। लू ख
के थपेड़ों से जनजीवन बेहाल है।

कानपुरMay 19, 2024 / 08:09 pm

Narendra Awasthi

मौसम विभाग ने हीट वेव को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार कानपुर सबसे गर्म जिला रहा है। यहां का तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। फिलहाल गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।‌ आसमान से मानो आग की बारिश हो रही है। लू के थपेड़ों से जनजीवन बेहाल है। सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि हीट वेव से बचकर रहने की आवश्यकता है। दिन में निकलने से बचे। मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में आज रात का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहने का अनुमान है। जबकि 20 मई का अधिकतम तापमान 44 डिग्री पहुंच सकता है।
यह भी पढ़ें

कानपुर में युवक ने फांसी लगा की आत्महत्या, चौकी इंचार्ज और कांस्टेबल पर आरोप, मुकदमा दर्ज

मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में आज रात का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहने का अनुमान है। पूरब और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में भी गर्म हवाओं का असर दिखाई पड़ेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। लेकिन आसमान में बादल छाए रहेंगे।

20 मई सोमवार को कैसा रहेगा?

मौसम मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में आज सोमवार का अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में आसमान साफ रहेगा। लेकिन बीच-बीच में बादल भी आते रहेंगे। उत्तर और उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चल सकती हैं। रात को आसमान साफ रहेगा। लेकिन तेज हवाएं चलने की संभावना है।

Hindi News/ Kanpur / UP weather forecast: आईएमडी ने जारी किया रेड अलर्ट, मौसम वैज्ञानिक ने किया सावधान

ट्रेंडिंग वीडियो