scriptWeather Update – जनवरी के बाकी दिनों में भी ठंड से राहत, नहीं सीवियर कोल्ड का भी दिखेगा असर | Weather update - severe cold day this week, know weather | Patrika News
कानपुर

Weather Update – जनवरी के बाकी दिनों में भी ठंड से राहत, नहीं सीवियर कोल्ड का भी दिखेगा असर

जनवरी के बाकी बचे दिनों में ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। जहां न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक जाने की संभावना है। जिसे सीवियर कोल्ड के नाम से जाना जाता है। मौसम विभाग के अनुसार दिन भर आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। कोहरे का असर भी लोगों को प्रभावित करेगा।

कानपुरJan 24, 2022 / 09:05 am

Narendra Awasthi

Weather Update - जनवरी के बाकी दिनों में भी ठंड से राहत, नहीं सीवियर कोल्ड का भी दिखेगा असर

Weather Update – जनवरी के बाकी दिनों में भी ठंड से राहत, नहीं सीवियर कोल्ड का भी दिखेगा असर

मौसम विभाग तरह जारी अलर्ट का असर आगामी दिनों में दिखाई पड़ेगा जब तापमान लगभग 5 डिग्री के आसपास पहुंच जाएगा। कड़ाके की ठंड जनजीवन अस्त व्यस्त है। आसमान में कोहरा छाए रहने की संभावना है अधिकतम तापमान 17 डिग्री तक पहुंच सकता है। यही स्थिति उन्नाव की भी रहने वाली है मौसम विभाग की माने तो आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे धूल और धुएं के कारण दृश्यता भी कम रहेगी मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट का असर यहां पर भी दिखाई पड़ेगा। तापमान 5 डिग्री तक गिर सकता है घने कोहरे के कारण दिनभर सूरज के दर्शन नहीं हुए। कोहरे के कारण रविवार का दिन नमी वाला रहा। हल्की फुल्की बूंदाबांदी दिनभर होते रही।

कैसा रहेगा जनवरी के शेष दिनों का तापमान

आज 24 जनवरी को कानपुर का मौसम कड़ाके की ठंड वाला रहेगा। आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री रहने की संभावना है। जनवरी के बाकी दिनों के मौसम की बात की जाए तो 25 जनवरी मंगलवार को अधिकतम तापमान 15 और न्यूनतम 7 डिग्री, बुधवार 26 जनवरी को अधिकतम 15 और न्यूनतम 6 डिग्री, गुरुवार 27 जनवरी को अधिकतम 15 और न्यूनतम 5 डिग्री, शुक्रवार 28 जनवरी को अधिकतम 15 और न्यूनतम 7 डिग्री, शनिवार 29 जनवरी को अधिकतम 16 और न्यूनतम 8 डिग्री, रविवार 30 जनवरी को अधिकतम 17 और न्यूनतम 8 डिग्री और सोमवार 31 जनवरी को अधिकतम 17 और न्यूनतम 8 डिग्री रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें

चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, कानपुर सहित 3 जिलों के डीएम बदले गए

कैसा रहेगा उन्नाव का मौसम

आज भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दृश्यता में काफी कमी रहेगी। कोहरे का असर दिनभर दिखाई पड़ेगा। मौसम विभाग की माने तो सूरज के दर्शन नहीं होंगे। रात में आसमान साफ रहने की संभावना अधिक बताई गई है। लेकिन धुंआ और धुंध के कारण दृश्यता कम रहेगी। सोमवार का अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री रहने की संभावना है।

31 जनवरी तक अनुमानित अधिकतम और न्यूनतम तापमान

जबकि मंगलवार को अधिकतम 17 और न्यूनतम 8, बुधवार 26 जनवरी को अधिकतम 18 और न्यूनतम 8 डिग्री, गुरुवार जून 27 जनवरी को अधिकतम 17 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री, शुक्रवार 28 जनवरी को अधिकतम 17 और न्यूनतम 6 डिग्री, शनिवार 29 जनवरी को अधिकतम 19 और न्यूनतम 7 डिग्री, रविवार 30 जनवरी को 20 डिग्री और 8 डिग्री के लगभग तापमान रह सकता है। महीने के आखिरी दिन 31 जनवरी को अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री रहने की संभावना है।

Home / Kanpur / Weather Update – जनवरी के बाकी दिनों में भी ठंड से राहत, नहीं सीवियर कोल्ड का भी दिखेगा असर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो