scriptराहुल गांधी के खिलाफ किया विरोध-प्रदर्शन | Protest against Rahul Gandhi | Patrika News
करौली

राहुल गांधी के खिलाफ किया विरोध-प्रदर्शन

करौली. रफाल मामले में आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद शनिवार को भाजपाइयों ने यहां कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया।

करौलीNov 17, 2019 / 11:16 am

Dinesh sharma

राहुल गांधी के खिलाफ किया विरोध-प्रदर्शन

राहुल गांधी के खिलाफ किया विरोध-प्रदर्शन

करौली. रफाल मामले में आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद शनिवार को भाजपाइयों ने यहां कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष हेमेन्द्र वशिष्ठ के नेतृत्व में कार्यकर्ता सिटी पार्क के समक्ष एकत्रित हुए, जहां से राहुल गांधी का पुतला लेकर नारे लगाते हुए कलेक्ट्रट के समक्ष हाइवे पर पहुंचे।
कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन करते हुए नारे लगाए। इस दौरान जिलाध्यक्ष हेमेन्द्र वशिष्ठ, क्षेत्रीय सांसद डॉ. मनोज राजोरिया सहित अन्य ने कहा कि भाजपा की मांग है कि रफाल डील पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी करने के लिए राहुल गांधी को प्रधानमंत्री मोदी से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।
इस दौरान बृजलाल डिकोलिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष वीरेन्द्र मित्तल, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश राजोरिया, मुकेश सोनी, सुरेश शुक्ला, अजयपाल, पार्षद अशोक वर्मा, केके सारस्वत, सीमा शुक्ला, सत्यनारायण मेहरा, अनूप शर्मा, ईश्वरसिंह, कैलादेवी मंडल अध्यक्ष राजेश पाल जादौन, देवेन्द्र चतुर्वेदी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष पुष्पेन्द्र सैनी आदि मौजूद थे।

Home / Karauli / राहुल गांधी के खिलाफ किया विरोध-प्रदर्शन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो