Rajesh Kumari, the first pradhan of Shri Mahavirji Panchayat Samiti took charge कुर्सी पर बैठने से पहले कक्ष में की पूजा
श्रीमहावीरजी.
पंचायत समिति में शक्रवार को कार्यालय में प्रथम प्रधान निर्वाचत हुई राजेश कुमारी ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान हिण्डौन प्रधान विनोद कुमार जाटव, नगर परिषद सभापति बृजेश कुमार जाटव सहित स्थानीय उपप्रधान इन्द्राज सिंह गुर्जर मौजूद रहे।
तहसील कार्यालय भवन की पहली मंजिल पर पंचायत समिति कार्यालय के चैम्बर में प्रधान राजेश कुमार ने विधिवत पूजा अर्चना की। पूजा के दौरान प्रधान घूंघट की ओट में रहीं। पूजन के बाद उन्हें मंत्रोच्चार के साथ कुर्सी पर आसीन कराया गया।
बाद में बाहर मैदान में कार्यग्रहण करने का समारोह हुआ। जिसमें प्रधान, उपप्रधान के अलाव मुख्य अतिथि हिण्डौन प्रधान व सभापति का स्वागत किया गया। इस दौरान प्रधान व उपप्रधान ने पंचायत समिति क्षेत्र के सभी वार्डों में बिना भेदभाव के विकास कार्य कराने की बात कही।
विकास अधिकारी ज्ञान सिंह ने बताया कि पंचायत समिति सदस्य क्षेत्र से आए नवनिर्वाचित सदस्यों और 21 ग्रामपंचायत के सरपंचों का स्वागत किया। कार्यक्रम में दर्शन सिंह, पंचायत समिति सदस्य डीसी गुर्जर, थानाधिकारी धर्मसिंह, नायब तहसीलदार महावीर प्रसाद , हरचरन पटेल] सरपंच संघ अध्यक्ष कैलाश मीना, विनोद मीना,जैन मंदिर के प्रतिनिधि आरडी शर्मा सहित नवनिर्वाचित सदस्य व सरपंच उपस्थित रहे नागरिक उपस्थित थे।
दरगाह शरीफ पर चादर चढा मांगी मन्नत
ग्रामीणों ने किया पंचायत समिति सदस्य का स्वागत
हिण्डौनसिटी. पंचायत समिति हिण्डौन के वार्ड 11 से निर्वाचित सदस्य रामनिवास डागुर का शुक्रवार को हाडौली गांव में स्वागत किया गया। डागुर ने भी ग्रामीणों को विकास का भरोसा दिलाया।
पंचायत समिति सदस्य ने बरौली स्थित हिंदू मुस्लिम एकता के प्रतीक दरगाह शरीफ मजार पर चादर चढ़ाकर मन्नत मांगी। गांव हाडौली व राराशाहपुर के ग्रामीणों ने इस मौके पर उन्हें साफा-माला पहनाकर अभिनंदन किया।