करनाल

मनोहरलाल ने कांग्रेस, JJP को दिया झटका, यह प्रमुख नेता भाजपा में शामिल

Haryana Election 2019: भाजपा का कुनबा बढ़ता रहा है जबकि दूसरी पार्टियों में भगदड़ मचती जा रही है। जेजेपी, कांग्रेस और बसपा के कई नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ली है।

करनालOct 08, 2019 / 07:55 pm

Devkumar Singodiya

मनोहरलाल ने कांग्रेस, JJP को दिया झटका, यह प्रमुख नेता भाजपा में शामिल

करनाल. सीएम मनोहरलाल खट्टर ने कांग्रेस और जेजेपी को झटका देते हुए पूर्व विधायक नफे सिंह वाल्मीकि, बसपा की टिकट पर चुनाव लड़ चुके सोहनलाल गुप्ता और नीलोखेड़ी से दो बार चुनाव लड़ चुके राजेन्द्र सिंह अंजनथली को भाजपा में शामिल किया। इसके अलावा कांग्रेस के पूर्व महासचिव जयपाल गुर्जर एवं घरौंडा नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन आजाद सिंह व ब्राह्मण सभा के युवा अध्यक्ष रविदत्त शर्मा ने भी भाजपा का दामन थाम लिया। सोहनलाल गुप्ता के पिता घरौंडा से दो बार विधायक रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए है।

तंवर के भंवर में हरियाणा कांग्रेस

अबकी बार 75 पार

पत्रकारों से बात करते हुए सीएम ने कहा कि भाजपा का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है, जबकि अन्य पार्टियों में भगदड़ मची हुई है। जेजेपी के कई प्रत्याशी भाजपा में आ चुके और सिलसिला जारी है। उन्होंने कहा कि पार्टी में आए नए सदस्यों से भाजपा को मजबूती मिलेगी। उन्होंने दावा किया कि भाजपा 75 पार के आंकड़े को पार करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बुधवार को गृह मंत्री अमित शाह की चार रैली हैं। जनता में जोश भरने के लिए 90 विधानसभा में स्टार प्रचारक आएंगे।

कांग्रेस छोडऩे के बाद तंवर का अनोखा विरोध, सोशल प्रोफाइल को किया ब्लैक

राजनीतिक जगत के दिग्गज रहे मौजूद

घरौंडा के निवर्तमान विधायक हरविंद्र कल्याण, नीलोखेड़ी के निवर्तमान विधायक भगवान दास कबीरपंथी, जिला अध्यक्ष जगमोहन आनंद, मेयर रेणुबाला गुप्ता, जिला महामंत्री योगेंद्र राणा, राजबीर शर्मा, सतीश राणा कैरवाली मुख्य रूप से मौजूद रहे।

मतदान के दिन सवा लाख मतदाताओं को मिलेगी खास सुविधा

चुनाव से पहले हरियाणा भाजपा में खलबली

हरियाणा की अधिक खबरें पढऩे के लिए यहां क्लिक करें …
पंजाब की अधिक खबरें पढऩे के लिए यहां क्लिक करें…

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.