scriptशादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला जवान गिरफ्तार | Youth arrested for misbehaving by marriage | Patrika News
करनाल

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला जवान गिरफ्तार

हाल मुंबई में तैनात है

करनालDec 13, 2019 / 07:17 pm

Chandra Prakash sain

उन्नाव-लखनऊ के बाद कानपुर में बेटियों के साथ दुष्कर्म, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सीएम योगी से मांगा रिजाइन

उन्नाव-लखनऊ के बाद कानपुर में बेटियों के साथ दुष्कर्म, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सीएम योगी से मांगा रिजाइन

रेवाड़ी. शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के मामलें में महिला थाना पुलिस ने आरोपी खोल थाना क्षेत्र निवासी सागर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी भारतीय जल सेना का जवान है तथा हाल मुंबई में तैनात है। उसे शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया।
जांचकर्ता महिला अधिकारी अर्चना ने बताया कि 10 दिसंबर को कोसली थाना क्षेत्र निवासी एक युवती ने उक्त आरोपी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। शिकायत में युवती ने बताया कि आरोपी को वह दो वर्ष से जानती है। वह शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। मार्च 2019 में उसने फोन कर रेवाड़ी बुलाया और यहां एक होटल में ले जाकर उसकी मर्जी के खिलाफ दुष्कर्म किया। जब भी उसने उससे शादी के लिए कहा तो आरोपी उसे टरकाता रहा। महिला थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर बीती शाम सागर को गिरफ्तार कर लिया।

पत्नी की हत्या के मामले में पति गिरफ्तार

पत्नी की हत्या करने के मामले में सदर थाना पुलिस ने मृतका के पति बोडिया कमालपुर निवासी संदीप को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार आरोपी को उसे अदालत में पेश किया गया और रिमांड पर लिया गया है।
जांचकर्ता सदर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि 11 दिसंबर को महेन्द्रगढ़ जिला निवासी पिता के भाई निहाल सिंह ने उक्त आरोपी, उसके माता-पिता व उसकी बहन पर हत्या का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में निहाल सिंह ने कहा कि पति संदीप, ससुर सुनील, सास ने उसकी बेटी की गला दबाकर हत्या की है। निहाल सिंह ने बताया था कि उसने अपनी बेटी की शादी अप्रैल 2011 में बोडिय़ा कमालपुर निवासी संदीप के साथी की थी। मृतका के पिता ने बताया पहले भी उसकी बेटी ने उन्हें बताया था कि आरोपी संदीप शराब पीकर उसके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देता है। 10 दिसंबर की देर शाम उसके पास फोन आया कि उनकी बेटी सीढिय़ों से गिर गई और उसे चोट आई है। इसलिए उपचार के लिए रेवाडी स्थित एक निजी अस्पताल में ले जाया गया हैं। सूचना मिलते ही जब वह अस्पताल में पहुंचा तो उसे बताया गया कि उसकी बेटी के गंभीर हालातों को देखते हुए उपचार के लिए उसे गुरूग्राम के लिए रैफर कर दिया गया। जब वह गुरूग्राम पहुंचे तो पहले तो उन्हें मिलने ही नहीं दिया गया और बाद में बताया गया कि उसकी बेटी की मौत हो चुकी है। मृतका के पिता की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने न केवल आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया, बल्कि बीती शाम ही आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया।

Home / Karnal / शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला जवान गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो