जितेन्द्र सिंह नाम के शख्स ने आरोप लगाया कि कासगंज की रहने वाला मंगलमुखी पूजा किन्नर जोकि किन्नरों की सरदार है, उसने उसे अपने मायाजाल में फंसाकर उसकी सर्जरी कराकर उसे जितेन्द्र से नेहा किन्नर बना दिया। नेहा किन्नर बनाकर पूजा ने पहले उसके जरिए जमकर कमाई की। बाद में उसे लाखों रुपए में बेच दिया। किसी तरह से छूटकर वो एसपी सुशील घुले के दरबार में पहुंचा। जानकारी देते हुए जितेन्द्र उर्फ नेहा किन्नर ने बताया कि जिले में करीब ऐसे एक दर्जन अवैध किन्नर हैं। पूजा हाजी ने उन्हें इलाके बांट दिए हैं। नेहा किन्नर ने आरोप लगाया कि उस पर जबरन मुस्लिम धर्म कबूल करने का दबाव बनाया जाता है। उसकी पिटाई भी की जाती है। उसके लिए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया जाता है। फिलहाल एसपी सुशील घुले ने नेहा किन्नर की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सदर सीओ आईपी सिंह को जांच पड़ताल कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही नेहा किन्नर को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया है।