27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वैक्सीनेशन के लिये शुरु हुआ जागरूकता अभियान, ग्रामीणों को बताए जा रहे टीका लगवाने के फायदे

ग्रामीणों को किया गया वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक, जिले में आज एक भी केस पॉजिटिव नहीं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 3 Jun 2021, 6:46 PM IST

News

वैक्सीनेशन के लिये शुरु हुआ जागरूकता अभियान, ग्रामीणों को बताए जा रहे टीका लगवाने के फायदे

कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी जिले में एक तरफ तो वीते बुधवार को कोरोना का एक भी मामला सामने न आने पर जिला प्रशासन और क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप में खुशी का माहौल है। तो वहीं, स्वास्थ विभा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता संक्रमण पर पूरी तरह से पकड़ बनाने के लिये जिले के ग्रामीण इलाकों में वैक्सीनेशन के प्रति जागरूकता अभियान चला रहे हैं। इसी तर्ज पर गुरुवार को ग्राम पंचायत रोहनिया में आगनवाड़ी कार्यकर्ता, स्वास्थ विभाग के साथ मिलकर पूरे गांव में भ्रमण किया। इस दौरान लोगो को वैक्सीन के प्रति जागरूक किया गया।

पढ़ें ये खास खबर- कांग्रेस में रार : आमने सामने आए अजय सिंह और कमलनाथ, पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने बताया सरकार गिरने का कारण

देखें खबर से संबंधित वीडियो...

'हारेगा कोरोना जीतेगा भारत' स्लोगन से किया लोगों को जागरूक

टीम द्वारा जिले में कोरोना की कम होती रफ्तार के बारे में बताया गया। साथ ही, संक्रमण से मुक्ति पाने में वैक्सीन को प्रभावी बताया गया। इस दौरान 18 वर्ष से अधिक सभी नागरिकों को वैक्सीनेशन के लिये प्रेरित किया गया। साथ ही, मास्क को संक्रमण के खिलाफ ढाल बताते हुए घर से बाहर निकलने पर इसका इस्तेमाल करने की हिदायत भी की गई। टीम ने 'हारेगा कोरोना जीतेगा भारत' स्लोगन के साथ लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया।

पढ़ें ये खास खबर- स्वास्थ विभाग का कारनामा : जिंदा लोगों को बता दिया कोरोना से मृत, लोग बोले- 'साहब, अभी हम जिंदा हैं'


पहली बार 24 घंटे में एक भी केस की पुष्टि नहीं

वहीं, दूसरी तरफ जिले में कोरोना संक्रमण को लेकर बड़ी राहत की खबर सामने आई है। कोरोना की दूसरी लहर शुरु होने के बाद से बुधवार को पहली बार जिले में एक भी पॉजीटिव केस न होने की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन इसे बड़ी राहत के तौर पर देख रहा है। संक्रमण में कमी आने और एक भी पॉजीटिव केस नहीं मिलने से जिले के लोगों ने भी राहत की सांस ली है। अप्रेल में जहां कोरोना संक्रमण कहर बरपा रहा था और मई में संक्रमण से थोड़ी राहत मिली थी, तो वहीं जून में संक्रमण का असर पूरी तरह से कम होता नजर आने लगा है।

पढ़ें ये खास खबर- लॉकडाउन में 2 मर्डर समेत 20 वारदातें करने वाला बदमाश गिरफ्तार, कहता था- 'डॉन को पकड़ना मुश्किल नहीं... नामुमकिन है'


जानिये जिले के मौजूदा हालात

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ समीर सिंघई ने बताया कि, 1 जून को 816 लोगों के सेम्पल जांच के लिए सुप्रटेक अहमदाबाद की इंदौर लेब में भेजे गए थे, जिसमें से एक भी पॉजीटिव केस होने की पुष्टि हुई है। इसी तरह 2 जून को रेपिड एंटीजन किट से 494 लोगों की जांच की गई थी। इसमें भी कोई संक्रमित नहीं मिला। पिछले 24 घंटे में 5 लोगों ने संक्रमण को मात दी है। अब तक जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 9349 है, जबकि इनमें से 9205 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। जिले में अब मात्र 35 केस एक्टिव रह गए हैं, जिसमें से 4 जिला अस्पताल, 3 निजी चिकित्सालय एवं 28 मरीज होम आइसोलेशन में उपचार करा रहे हैं।