27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस में रार : आमने सामने आए अजय सिंह और कमलनाथ, पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने बताया सरकार गिरने का कारण

कांग्रेस नेता अजय सिंह ने पूर्व सीएम कमलनाथ को दी नसीहत, कहा- 'विध्य नहीं आप खुद हैं मध्य प्रदेश में सरकार गिरने का कारण।'
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 3 Jun 2021, 4:55 PM IST

News

कांग्रेस में रार : आमने सामने आए अजय सिंह और कमलनाथ, पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने बताया सरकार गिरने का कारण

भोपाल/ मध्य प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बीच स्थितियां कुछ ठीक महसूस नहीं हो रही हैं। ताजा संदेह उस समय बढ़ा, जब कांग्रेस के एक दिग्गज नेता अजय सिंह ने कांग्रेस के दूसरे दिग्गज नेता कमल नाथ को मीडिया के सामने नसीहत दे डाली।

पढ़ें ये खास खबर- स्वास्थ विभाग का कारनामा : जिंदा लोगों को बता दिया कोरोना से मृत, लोग बोले- 'साहब, अभी हम जिंदा हैं'

देखें खबर से संबंधित वीडियो...

विंध्य नहीं, वो खुद हैं एमपी में सरकार गिरने का कारण- अजय सिंह

पीर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा कि, कमलनाथ विंध्य का अपमान कर रहे हैं। वो हमेशा सरकार गिरने का ठीकरा विंध्य पर फोड़ते हैं। जबकि, प्रदेश में उनकी सरकार गिरने का कारण विंध्य नहीं बल्कि वो खिद हैं। उन्होंने कहा कि, सरकार बचाए रखने की जिम्मेदारी सीएम और पार्टी अध्यक्ष होने के नाते उन्हीं की थी।

पढ़ें ये खास खबर- जन्मदिन से एक दिन पूर्व मोहनखेड़ा आचार्य ऋषभचंद्र सूरीश्वर का देवलोक गमन, अरबिंदो अस्पताल में ली अंतिम सांस, शाम 5 बजे अंतिम संस्कार


विश्व में भारत के बदनाम होने पर बोले सिंह

अजय सिंह ने आगे कहा कि, कमलनाथ अपने बयानों में ऐसे शब्द न बोलने से बचें, जिससे भाजपा को राजनीति करने का मुद्दा न मिले। विश्वभर में भारत के बदनाम होने के मामले पर पूछे जाने को लेकर अजय सिंह ने कहा कि, 'ऐसी बातों पर संयम रखने की जरूरत है।'