scriptकब्र से खोदा गया दफन नवजात का शव, अवशेष का अब होगा डीएनए, मामला सुन हैरान रह गए लोग | Dead Body removed from grave digging | Patrika News
कटनी

कब्र से खोदा गया दफन नवजात का शव, अवशेष का अब होगा डीएनए, मामला सुन हैरान रह गए लोग

नाबालिग लड़की ने 20 जनवरी को जन्मी थी बच्ची, एक माह बाद हो गई थीं मौत

कटनीMar 31, 2019 / 06:13 pm

balmeek pandey

Dead Body removed from grave digging

Dead Body removed from grave digging

कटनी/उमरियापान. दो माह पहले जमीन में दफनाई गई नवजात बच्ची की लाश को फिर से निकाला गया। अब शव का डीएनए कराया जाएगा। न्यायालय के आदेश पर शुक्रवार दोपहर उमारियापान थाना के मुरवारी स्थित मुक्तिधाम से शव के अवशेष निकाले गए। नायब तहसीलदार हरि सिंह धुर्वे, थाना प्रभारी गोविंद सुरैया, बीएमओ डॉ. राजेश केवट सहित ग्रामीणों की मौजूदगी में दफन शव को निकाला गया। पंचनामा कार्रवाई करते हुए डीएनए जांच के लिए शव के सेंपल लिए। लाश को जमीन पर गड़ा दिया गया। अब निकाले गए अवशेषों को डीएनए के लिए सागर स्थित फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा। बताया जा रहा है कि उस उक्त बच्ची का डीएनए नहीं कराया गया था, अब न्यायालयीन प्रक्रिया के तहत अब डीएनए की कार्रवाई की जा रही है।

ये है मामला
उमरियापान थाना क्षेत्र के मुरवारी निवासी राजेश कोल (29) क्षेत्र की एक आदिवासी नाबालिक लड़की को शादी का प्रलोभन देकर भाग गया था। 29 अप्रैल 2018 को लड़की के परिजनों ने उमरियापान थाना में पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने 376 पास्को एक्ट के तहत मामला कायम कर युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया था, जो अब जमानत पर रिहा हो गया है। नाबालिक लड़की ने 30 दिसंबर 2018 को एक बच्ची को जन्म दिया। एक माह बाद 29 जनवरी 2019 को नवजात बच्ची की मौत हो गई थी।

स्कूल जाते समय किशोरी को परेशान कर रहा था मनचला
कटनी. स्कूल जाते समय किशोरी को परेशान करना एक मनचले युवक को महंगा पड़ गया। युवक की रोज-रोज की हरकतों से तंग आकर किशोरी ने परिजनों को जानकारी दी। पता चलने पर किशोरी के माता-पिता ने न सिर्फ युवक से मकान खाली कराया, बल्कि माधवनगर थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले को जांच में लिया। थाना प्रभारी संजय दुबे ने बताया कि आरोपी लवकुश गुप्ता माधवनगर क्षेत्र स्थित किशोरी के मकान में पिछले कई साल से किराये पर रह रहा था। इस दौरान युवक स्कूल जाते समय किशोरी को रास्ते में रोककर परेशान करता था। युवक की इस तरह की हरकतों से तंग आकर किशोरी ने माता-पिता को आपबीती सुनाई। जिसके बाद किशोरी के माता-पिता ने युवक से कमरा खाली करा लिया। इसके बाद भी युवक हरकतों से बाज नही आ रहा था। परेशान होकर माता-पिता किशोरी को लेकर माधवनगर थाना पहुंचे। आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 353, 506 पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया और गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से युवक को जेल भेज दिया गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो