scriptकोरोना वायरस से सेफ्टी के लिए हेल्थ पर फोकस इम्पारटेंट, इन एक्सरसाइज से बनाये अपने आप को स्ट्रांग | Exercise necessary to avoid corona virus | Patrika News
कटनी

कोरोना वायरस से सेफ्टी के लिए हेल्थ पर फोकस इम्पारटेंट, इन एक्सरसाइज से बनाये अपने आप को स्ट्रांग

कोरोना माहामारी के इस संक्रमण से लोगों के सामने न सिर्फ बचने की चुनौती है बल्कि लॉकडाउन में हेल्थ को भी संभालना बड़ा मुश्किल है। स्वस्थ व चुस्त-दुरुस्त रहने के लिए जितना जरूरी सही खानपान है, उतना ही जरूरी व्यायाम भी है, जिससे हमारा वजन भी नियंत्रित रहता है।

कटनीMar 29, 2020 / 07:08 pm

balmeek pandey

yoga.jpg

Exercise necessary to avoid corona virus

कटनी. कोरोना माहामारी के इस संक्रमण से लोगों के सामने न सिर्फ बचने की चुनौती है बल्कि लॉकडाउन में हेल्थ को भी संभालना बड़ा मुश्किल है। स्वस्थ व चुस्त-दुरुस्त रहने के लिए जितना जरूरी सही खानपान है, उतना ही जरूरी व्यायाम भी है, जिससे हमारा वजन भी नियंत्रित रहता है। स्वस्थ जीवन और खुशहाल जिंदगी की कुंजी है व्यायाम। इस कारण हमारी दिनचर्या में व्यायाम को महत्वपूर्ण स्थान देना जरूरी हो जाता है। अपने वजन को नियंत्रित और शरीर को चुस्त रखने के लिए क्या करें और क्या नहीं, बता रहे हैं। जीवित रहने के लिए जिस प्रकार वायु, जल और भोजन आवश्यक है, उसी प्रकार शरीर को स्वस्थ एवं तंदुरुस्त रखने के लिए व्यायाम आवश्यक है। इसकी कमी से या इसको नियमित रूप से न करने से मनुष्य का जीवन दुर्बल और अनेक रोगों का घर बन जाता है। प्रतिदिन नियम के तहत व्यायाम करने से शरीर हल्का तथा फुर्तीला बना रहता है। व्यायाम हमेशा उतनी ही मात्रा में किया जाना चाहिए कि शरीर में थोड़ी थकावट तो महसूस हो, लेकिन आप थककर चूर न हो जाएं। इस वक्त अब एक्सपर्ट ऑनलाइन भी लोगों को, फोन पर, सोशल मीडिया पर एक्सरसाइज के तरीके बता रहे हैं। एक्सपर्ट रोहित महरोत्रा का कहना है कि इस वक्त एक्सरसाइज और बहुत जरूरी हो गया है।

खेलकूद में मन लगाएं
जैसे-जैसे शक्ति का संचार बढ़े, वैसे-वैसे व्यायाम का समय बढ़ाया जा सकता है। शरीर की शक्ति से बढ़कर व्यायाम करना हानिकारक सिद्ध हो सकता है। ध्यान रहे, व्यायाम शरीर को गठीला बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देने के साथ-साथ स्वस्थ रखने में भी सहायक होता है। विभिन्न लोगों के लिए विभिन्न प्रकार के व्यायाम हैं। कुछ शरीर को स्वस्थ बनाने के लिए होते हैं और कुछ निरोगी रखने में सहायक होते हैं। ऐसे ही कुछ व्यायामों के बारे में जानने की कोशिश करते हैं, जिनसे बढ़ती उम्र को 10 साल तक कम किया जा सकता है। खेलकूद केवल कसरत करने से कहीं ज्यादा उपयोगी होते है। खेलों में मजा तो आता ही है, साथ ही शारीरिक कसरत भी हो जाती है। लेकिन सभी खेल एक जैसे उपयोगी नहीं होते। यह खेल की गति, उसमें लगने वाली ताकत, मासपेशियों के तालमेल, दबाव सहने की क्षमता आदि भी खेल की उपयोगिता पर निर्भर करती है।

 

#Coronavirus: राहत कोष में दान के साथ जरुरतंदों के लिए संकटमोचक बन रहे समाजसेवी, पूर्व महापौर ने दिए 11 लाख रुपये

 

जितना हो सके उतना चलें
लॉकडाउन के दौरान घर पर चलना सभी उम्र के लोगों के लिए (खासतौर पर दिल की बीमारियों से प्रभावित लोगों के लिए) काफी उपयोगी होता है। शारीरिक फायदों के अलावा चलने से स्फूर्ति और आराम मिलता है। मध्यम गति से एक किलोमीटर चलने पर करीब 50 कैलरी ऊर्जा खर्च होती है। इसलिए जितना हो सके, चलना चाहिए। योग में शारीरिक और मानसिक दोनों तरह के अनुशासन की जरूरत होती है। योग एक कमाल का व्यायाम होता है, जिसमें मूलत: तीन चीज की जाती हैं- आसन, मुद्राएं, बंध। नियमित योग हृदय रोग, रक्तवाहिका रोग, डायबिटीज और मोटापा जैसे रोगों की रोकथाम करता है।

नियमों को न करें नजरअंदाज
शुरुआती दिनों में बहुत अधिक व्यायाम करने से बचें। ट्रेनर के अनुसार ही व्यायाम करें। सप्ताह में जितना व्यायाम कहा जाए, उससे ज्यादा करना शरीर को तकलीफ दे सकता है। व्यायाम शुरू करने के पहले वार्मअप जरूर करें, ताकि आपका शरीर पूरी तरह से तैयार हो सके। अगर आप वार्मअप की अनदेखी करते हैं, तो यह आपके शरीर के लिए हानिकरक हो सकता है। व्यायाम का चुनाव अपनी उम्र के अनुसार करें और शुरू करने से पहले विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। अगर आपको सेहत संबंधी कोई समस्या है, तो इसका विशेष ध्यान रखें।

 

मौसम खराब: हो रही बूंदाबांदी फिर भी असुरक्षित 53 हजार मिट्रिक टन, फिर सामने आई विपणन विभाग की बेपरवाही

 

खानपान का ध्यान
व्यायाम के साथ-साथ डाइट का भी विशेष ध्यान रखें और तेजी से पचने वाले भोजन का सेवन करें। ये शरीर में मांसपेशियों के निर्माण में सहायता करते हैं। एरोबिक्स व्यायाम से शरीर लचीला और मजबूत तो बनता है, लेकिन यह चर्बी कम करने में उतना सक्षम नहीं है। स्पॉट ट्रेनिंग से वजन घटाना आसान नहीं होता। बेहतर होगा कि कार्डियो व्यायाम के साथ इनको मिलाएं। सिट-अप्स, एक्सरसाइज करने से पेट की चर्बी नहीं घटती। वजन घटाने के लिए प्रभावी व्यायाम का चुनाव करना जरूरी है।

व्यायाम करने का समय और फायदे
सुबह के व्यायाम के फायदे
– सुबह का व्यायाम आपको नियमित बनाता है।
– यह व्यायाम भूख बढ़ाता है।
– यह नींद बेहतर बनाता है।

शाम के व्यायाम के फायदे
– शाम का व्यायाम ऊर्जा बचाता है।
– व्यायाम से तनाव दूर होता है।
– सहनशक्ति बढ़ती है।

व्यायाम छोड़ेने के दुष्प्रभाव
– व्यायाम न करने से होता है लचीलेपन पर असर।
-व्यायाम छोडऩे से कम होती है मांसपेशियों की शक्ति।
– बीमारी में व्यायाम छोडऩे से होती है फिटनेस खराब।
– कम होती है शरीर के पाचन तंत्र की क्षमता।

कब न करें व्यायाम
– भोजन करने के तुरंत बाद व्यायाम कभी न करें।
– बुखार या मांसपेशियों में दर्द है, तो व्यायाम न करें।
– रात को व्यायाम करके तुरंत सोने से नुकसान होता है।
-रात में नींद पूरी नहीं हुई है, तो जबरदस्ती व्यायाम न करें।
– तेज चलते पंखे के सामने या नीचे व्यायाम न करें।
– व्यायाम करने में कोई समस्या हो, तो किसी विशेषज्ञ से सलाह लें।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो